Bhopal: पॉश कॉलोनी में डिलीवरी के बहाने पहुंची भीड़, लाठी-डंडों से मचाया तांडव!

bhopal

Bhopal: पॉश कॉलोनी में डिलीवरी के बहाने पहुंची भीड़, लाठी-डंडों से मचाया तांडव!

bhopal पॉश कॉलोनी में डिलीवरी के बहाने पहुंची भीड़ लाठी-डंडों से मचाया तांडव

Bhopal: भोपाल के कोलार इलाके की पॉश कॉलोनी दानिश हिल्स में शनिवार को ब्लिंकिट डिलीवरी बॉयज ने जमकर उपद्रव मचाया। घटना भाजपा नेता हर्षित गुरु के घर की है, जहां डिलीवरी को लेकर हुए विवाद के बाद करीब 12 से ज्यादा डिलीवरी बॉय लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और हमला कर दिया।

[caption id="attachment_110734" align="alignnone" width="300"]Bhopal Bhopal[/caption]

Bhopal: नौकरों ने डिलीवरी बॉय को बाहर निकाल दिया

दरअसल, हर्षित गुरु की पत्नी ने एक पार्सल की डिलीवरी के समय आंशिक भुगतान कैश में और बाकी ऑनलाइन करने की बात कही, लेकिन डिलीवरी बॉय ने पूरा भुगतान या तो कैश में या पूरी तरह ऑनलाइन करने की जिद की। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद घर में काम करने वाले नौकरों ने डिलीवरी बॉय को बाहर निकाल दिया।

हमलावर मौके से फरार हो गए

इसके बाद डिलीवरी बॉय अपने सेंटर पहुंचा और वहां पर पूरी घटना अपने साथियों को बताई। कुछ ही देर में दर्जनों डिलीवरी बॉय लाठी-डंडे लेकर दोबारा हर्षित गुरु के घर पहुंचे। इस दौरान हर्षित ने हमलावरों को देख घर का दरवाजा बंद कर लिया, लेकिन बाहर खड़े उनके दोनों नौकरों को डिलीवरी कर्मियों ने पीट दिया। हमलावर मौके से फरार हो गए।

किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें उपद्रव साफ नजर आ रहा है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोलार थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और गाली-गलौज की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Bhopal: सुरक्षा की मांग कर रहे हैं

टीआई संजय सोनी ने बताया कि जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। भाजपा नेता हर्षित गुरु और उनके परिवार ने इस हमले से खुद को दहशत में बताया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कॉलोनी के अन्य रहवासी भी इस घटना के बाद डरे हुए हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

सनातन

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

16 July 2026 Rashifal: जानें 16 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, व्यापार, नौकरी, प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन, शिक्षा और आर्थिक स्थिति का सटीक राशिफल।

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।