भोपाल में स्विमिंग पूल दुर्घटना: 12वीं कक्षा के छात्र की मौत

छात्र की पानी में डूबने से मौत

भोपाल में स्विमिंग पूल दुर्घटना: 12वीं कक्षा के छात्र की मौत

भोपाल के परवलिया में एक वाटर पार्क में 18 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

भोपाल में स्विमिंग पूल दुर्घटना 12वीं कक्षा के छात्र की मौत

भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब छात्र अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने वाटर पार्क गया था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौज-मस्ती कर रहे थे

जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र की पहचान 18 वर्षीय अस्मित रैकवार के रूप में हुई है, जो डीआईजी बंगला इलाके का रहने वाला था और 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। रविवार को वह अपने दोस्त आलोक तिवारी का जन्मदिन मनाने करीब 8 से 10 दोस्तों के साथ मुबारकपुर स्थित प्रिंस वाटर पार्क पहुंचा था। सभी दोस्त पार्टी के दौरान स्विमिंग पूल में नहा रहे थे और मौज-मस्ती कर रहे थे।

डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया

इसी दौरान पूल में जरूरत से ज्यादा लोगों के उतरने से अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद दोस्तों ने अस्मित को पानी में बेसुध हालत में देखा। उसे तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सही कारणों का पता लगाया जा सके

घटना की सूचना मिलते ही परवलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा ने बताया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, जिसके कारण घटना के फुटेज नहीं मिल सके हैं। पुलिस मृतक के दोस्तों और वाटर पार्क कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार और दोस्तों में शोक का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों ने वाटर पार्कों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

भोपाल में 7 इंच बारिश से आफत, 50 से ज्यादा कॉलोनियां जलमग्न

राज्य

भोपाल में 7 इंच बारिश से आफत, 50 से ज्यादा कॉलोनियां जलमग्न

भोपाल में हुई भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। प्रशासन ने जल निकासी के तत्काल उपाय किए हैं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।