हिस्ट्रीशीटर पकड़ने गई पुलिस पर हमला, निशातपुरा में 21 गिरफ्तार

bhopal-nishatpura-police-attack-21-arrest

हिस्ट्रीशीटर पकड़ने गई पुलिस पर हमला, निशातपुरा में 21 गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर पकड़ने गई पुलिस पर हमला निशातपुरा में 21 गिरफ्तार

निशातपुरा पुलिस हमला: मध्य प्रदेश की राजधानी के निशातपुरा इलाके में हड़कंप मच गया जब हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे में हुई इस झड़प में महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर पुलिस का रास्ता रोका और जवानों के साथ झूमाझटकी की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा और 10 महिलाओं समेत 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी की 21 बाइक, 51 मोबाइल ,एक टेबलेट, विदेश करेंसी ,एक नकली पिस्टल, वाहनो की नबंर प्लेट भी मिली है 

Also Read-भोपाल में प्रदर्शन…पत्रकार के साथ मारपीट हुई थी

निशातपुरा पुलिस हमला: घटनास्थल पर किया पथराव

कार्रवाई का विरोध करने के लिए अपराधियों ने महिलाओं और बच्चों को आगे किया। लेकिन पुलिस भी पूरी तैयारी के साथ गई थी, इसलिए टीम में भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को भी शामिल किया गया था। पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए महिलाओं और बच्चों ने पुलिस टीम पर पथराव कर हमले का भरसक प्रयास किया, लेकिन पुलिस तैयार थी। बदमाशों ने कॉलोनी के चारों ओर से पुलिस टीम को घेरकर हमला करने की तैयारी में बाड़ेबंदी कर रहे थे, लेकिन  पुलिस की बैकअप टीम भी अमन कॉलोनी के बाहर हथियारों के साथ तैयार थी, लेकिन ईरानी बदमाशों का पुलिस टीम पर हमले की योजना पूरी तरह से कामयाब नहीं हो सकी है। देर रात से शुरू हुई कार्रवाई कई घंटे तक चली।

Also Read-सरकारी विमान के कथा करने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, वर्दी में पुलिसकर्मी ने छुए पैर

निशातपुरा पुलिस हमला: हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने का था लक्ष्य

पुलिस मुख्य रूप से एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने के लिए पूरी योजना बनाकर पहुंची थी। पुलिस ने छापेमारी में आरोपियों के ठिकानों से एक नकली पिस्तौल, 21 दोपहिया वाहन और 51 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। डीपीसी जोन-4 मयूर खंडेलवाल ने बताया कि नकली पुलिस बनकर अमन कॉलोनी के कुछ बदमाशों द्वारा भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र सहित आसपास के जिलों में कुछ लोगों को ठगने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पकड़ा गया गिरोह मुख्य रूप से बड़े शहरों में बड़ी चोरियां, भोपाल और आसपास के जिलों में मोबाइल और चेन लूट की वारदातों को अंजाम देता है।

हिस्ट्रीशीटर बदमाश राजू ईरानी को पकड़ने गई थी। डेढ़ सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने घरों की तलाशी लेनी चाही तो महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। वे पुलिसकर्मियों के सामने खड़ी हो गईं। जल्द ही पुरुष भी प्रदर्शन में शामिल होकर हंगामा करने लगे। महिला पुलिसकर्मियों सहित जवानों से खींचातानी करने लगे। तलाशी अभियान के दौरान बदमाश काला ईरानी के घर से एक नकली पिस्तौल मिली। काला ईरानी नकली पुलिस बनकर कई लोगों को ठग चुका है। हालांकि ठगी का शिकार अधिकांश लोगों ने प्रकरण दर्ज नहीं कराया।

संबंधित सामग्री

 हरकी पैड़ी पर महिला चेंजिंग रूम में तांकाझांकी करते पकड़ा गया शख्स. भीड़ ने पीटा

राज्य

हरकी पैड़ी पर महिला चेंजिंग रूम में तांकाझांकी करते पकड़ा गया शख्स. भीड़ ने पीटा

हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर एक व्यक्ति को महिला चेंजिंग रूम में झांकते हुए पकड़ा गया, जिसे भीड़ ने पीटा और वह फरार हो गया।

सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना ?

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना ?

मध्यप्रदेश विधानसभा ने 'मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026' को पारित किया। यह विधेयक अब राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए जाएगा।

CM सम्राट ने 2446 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले - सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई

राज्य

CM सम्राट ने 2446 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले - सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से रोजगार वृद्धि की दिशा में प्रगति की घोषणा की।

CM योगी ने बहराइच में 70 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बच्चों से किया संवाद

राज्य

CM योगी ने बहराइच में 70 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बच्चों से किया संवाद

योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में ₹352 करोड़ की लागत से 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, PM मोदी और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, नेताओं को लिया हिरासत में

देश-विदेश

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, PM मोदी और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, नेताओं को लिया हिरासत में

पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया।