भोपाल में व्यापारियों का आंदोलन

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में व्यापारी समुदाय ने सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 26 अगस्त को होगी। व्यापारियों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने अब आंदोलन का ऐलान कर दिया है। भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने कहा है कि व्यापारियों की मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

26 अगस्त को रामधुन से विरोध प्रदर्शन

व्यापारियों के आंदोलन की शुरुआत 26 अगस्त से होगी। इस दिन भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रामधुन के जरिए सीलिंग कार्रवाई का विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

5 हजार से ज्यादा व्यापारियों के जुटने का दावा

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने प्रदर्शन में 5 हजार से ज्यादा व्यापारियों के शामिल होने का दावा किया है। संगठन का कहना है कि सीलिंग कार्रवाई से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ रही है और अब इसे लेकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई जाएगी।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजेंगे पत्र

व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और संबंधित विभाग के मंत्री को पत्र भेजने का फैसला किया है। इसके जरिए सीलिंग कार्रवाई को लेकर व्यापारियों की समस्याओं और मांगों से सरकार को अवगत कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल की जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात भी प्रस्तावित है। चैंबर के पदाधिकारियों का कहना है कि बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।

मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा तेज

व्यापारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आने वाले दिनों में प्रदर्शन का दायरा बढ़ाने की तैयारी है।

भोपाल बंद का भी विकल्प

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने संकेत दिया है कि अगर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होती है, तो व्यापारी भोपाल बंद जैसे बड़े कदम पर भी विचार कर सकते हैं। ऐसे में सीलिंग कार्रवाई का मुद्दा आने वाले दिनों में और गरमा सकता है।

संबंधित सामग्री

BJP विधायक रामेश्वर शर्मा के 'मिसाइल' वाले बयान पर सियासत गरम

BJP विधायक रामेश्वर शर्मा के 'मिसाइल' वाले बयान पर सियासत गरम

भोपाल में मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान रामेश्वर शर्मा के बयान पर विवाद, कांग्रेस ने उठाए सवाल, विधायक ने दी सफाई।

भोपाल में अजाक्स भवन के बाहर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने FIR की मांग

भोपाल में अजाक्स भवन के बाहर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने FIR की मांग

भोपाल में अजाक्स भवन के बाहर प्रदर्शन हुआ, जहां प्रदर्शनकारियों ने मुकेश मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

बंडा-शाहगढ़ में शराब सेवन से मौतों पर सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

बंडा-शाहगढ़ में शराब सेवन से मौतों पर सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों पर गहरा दुःख जताया और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

भोपाल में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर ड्रग्स की रेड, पत्नी गिरफ्तार

भोपाल में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर ड्रग्स की रेड, पत्नी गिरफ्तार

भोपाल के प्राइड सिटी में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर से पुलिस ने MD और गांजा बरामद किया। मामले में ऑफिसर की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।

दिग्विजय की मध्यस्थता से शिक्षकों का अनशन खत्म, मंगलवार तक मांगों के समाधान का भरोसा

दिग्विजय की मध्यस्थता से शिक्षकों का अनशन खत्म, मंगलवार तक मांगों के समाधान का भरोसा

भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का आमरण अनशन दिग्विजय सिंह की मध्यस्थता के बाद समाप्त हुआ। उन्होंने शिक्षा मंत्री से बात कर मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026