भोपाल में ई-बस सेवा विस्तार

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

राजधानी भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और मजबूत करने की तैयारी है। अभी शहर में तीन प्रमुख रूट पर 20 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। 24 अगस्त से 10 और ई-बसें शुरू होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी। इसके बाद यात्रियों को करीब 10 से 15 मिनट के अंतराल में बस मिलने की सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे शहर के प्रमुख इलाकों के बीच आवागमन आसान होगा और नौकरीपेशा लोगों, स्टूडेंट्स समेत रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

एमपी नगर बनेगा प्रमुख कनेक्टिविटी प्वाइंट

नई ई-बस सेवा के विस्तार से कोलार रोड, बावड़ियाकलां, बैरागढ़, एमपी नगर और ISBT के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। खास बात यह है कि सभी बसें एमपी नगर से होकर गुजरेंगी। इससे एमपी नगर आने-जाने वाले कर्मचारियों और छात्रों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे। फिलहाल ई-बसों के रूट शहर के बड़े हिस्से को कवर करते हैं। इनमें बैरागढ़, कोलार रोड, न्यू मार्केट, बावड़ियाकलां, सलैया, रोहित नगर, अशोका गार्डन, सुभाषनगर, कोहेफिजा और पीर गेट जैसे प्रमुख इलाके शामिल हैं।

रोजाना 12 हजार यात्रियों को मिलेगा फायदा

ई-बसों की संख्या बढ़ने के साथ इनका इस्तेमाल करने वाले यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। पिछले सप्ताह 10 नई बसें शुरू होने के बाद शहर में संचालित ई-बसों की संख्या 20 हो गई थी। वर्तमान में रोजाना करीब 10 से 12 हजार यात्री इन बसों से सफर कर रहे हैं। अब 10 और बसें जुड़ने के बाद यात्रियों को ज्यादा फ्रीक्वेंसी और बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। ई-बसों का न्यूनतम किराया 6 से 7 रुपए और अधिकतम किराया 40 रुपए तक है।

B35 रूट: बैरागढ़ से सलैया तक सफर

B35 रूट चिरायु अस्पताल, बैरागढ़ से आकृति ईको सिटी, सलैया तक संचालित होता है। इस रूट पर बैरागढ़ मार्केट, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, हमीदिया हॉस्पिटल, रॉयल मार्केट, पीर गेट, कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा, रंगमहल चौराहा, रोशनपुरा, लिंक रोड नंबर-1, रेडक्रॉस अस्पताल, बोर्ड ऑफिस और एमपी नगर मेट्रो स्टेशन जैसे प्रमुख स्थान आते हैं। इसके अलावा भाजपा कार्यालय, विट्ठन मार्केट, 1100 क्वार्टर, रोहित नगर और बावड़िया चौराहा होते हुए बस आकृति ईको सिटी और सलैया तक जाती है।

B36 रूट: कोच फैक्ट्री से कोलार रोड

B36 रूट कोच फैक्ट्री क्षेत्र से शुरू होकर कोलार रोड तक जाता है। इस मार्ग में द्वारका नगर, भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-1, पुष्पा नगर, अशोका गार्डन, प्रभात पेट्रोल पंप चौराहा, ओल्ड सुभाष नगर, चेतक ब्रिज, बोर्ड ऑफिस चौराहा और एमपी नगर मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। आगे यह भाजपा कार्यालय, सुभाष स्कूल, विट्ठन मार्केट, 1100 क्वार्टर, मनीषा मार्केट और बंसल अस्पताल से होते हुए चूनाभट्टी, मंदाकिनी चौराहा, नयापुरा, ललिता नगर, गेहूंखेड़ा और बैरागढ़ चिचली के रास्ते कोलार रोड पहुंचता है।

B37 रूट: बैरागढ़ से ISBT तक कनेक्टिविटी

B37 रूट बैरागढ़ ई-बस डिपो से शुरू होकर ISBT तक जाता है। इस रूट में बैरागढ़ मार्केट, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, हमीदिया हॉस्पिटल, रॉयल मार्केट, एलबीएस हॉस्पिटल, शाहजहांनाबाद, भोपाल टॉकीज, नादरा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर-6 शामिल है। इसके बाद बस भारत टॉकीज, लेडी हॉस्पिटल, जहांगीराबाद, पीएचक्यू, मालवीय नगर, मिंटो हॉल, बिड़ला मंदिर, वल्लभ भवन, विंध्याचल, जिला न्यायालय और डीबी मॉल होते हुए चेतक ब्रिज के रास्ते ISBT पहुंचती है।

दिव्यांग यात्रियों के लिए खास सुविधा

ई-बसों की सबसे खास सुविधाओं में दिव्यांग यात्रियों के लिए हाईड्रोलिक डोर शामिल हैं। इनके जरिए व्हीलचेयर या ट्रायसिकल के साथ बस में चढ़ना और उतरना आसान होगा। हाईड्रोलिक डोर के सामने बस के अंदर पर्याप्त जगह भी रखी गई है, जहां एक साथ दो व्हीलचेयर या ट्रायसिकल खड़े किए जा सकते हैं। सार्वजनिक परिवहन में दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखकर दी गई यह व्यवस्था उन्हें ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प देगी।

ई-बसों से शहर में बढ़ेगी सुविधा

ई-बसों की संख्या 20 से बढ़ाकर 30 किए जाने के बाद भोपाल के कई प्रमुख क्षेत्रों के बीच सार्वजनिक परिवहन की सुविधा और मजबूत होने की उम्मीद है। ज्यादा बसों के कारण यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिल सकेगी। खासकर एमपी नगर जैसे व्यस्त क्षेत्र से जुड़े रूट पर नौकरीपेशा और स्टूडेंट्स को फायदा होगा। वहीं दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष हाइड्रोलिक डोर और व्हीलचेयर स्पेस जैसी सुविधाएं ई-बस सेवा को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

संबंधित सामग्री

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026