भोपाल में पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

भोपाल में ड्रग तस्कर गिरफ्तार

भोपाल में पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

भोपाल की हनुमानगंज थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 37 ग्राम ड्रग्स और अन्य सबूत बरामद हुए।

भोपाल में पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

भोपाल की हनुमानगंज थाना पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 1 तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त माल की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति भोपाल रेलवे स्टेशन के पास एमडी ड्रग्स लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर किरण लॉज के पास से संदिग्ध को पकड़ लिया। मौके पर तलाशी लेने पर उसके पास से 37 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई,जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है।

मामला दर्ज किया गया

बता दें कि पुलिस ने आरोपी की पहचान बरखेड़ी,जहांगीराबाद निवासी अबरार खान पिता स्व. मुस्ताफा खान (50) के रूप में की है। आरोपी के कब्जे से एमडी ड्रग्स जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में विभिन्न थानों में मारपीट, जुआ, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।और आगे और खुलासे हो सकते है। 

READ MORE: मध्य प्रदेश में तेज गर्मी और आंधी-बारिश की चेतावनी, 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

संबंधित सामग्री

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

राज्य

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रविवार और छुट्टी के दिनों में मेट्रो संचालन का समय बढ़ाया है, जिससे यात्रियों को देर शाम तक सेवाएं मिल सकेंगी।

भोपाल के सरकारी स्कूल की बदहाल तस्वीर, कांग्रेस ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

राज्य

भोपाल के सरकारी स्कूल की बदहाल तस्वीर, कांग्रेस ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

भोपाल के कोलार क्षेत्र की शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खराब हालत में है। स्कूल में बिजली, पानी, और फर्नीचर की कमी दिखाई दी।

भोपाल नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, दफ्तर का घेराव कर फूंका पुतला

राज्य

भोपाल नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, दफ्तर का घेराव कर फूंका पुतला

भोपाल में कांग्रेस ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया, व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

भोपाल सेंट्रल जेल में गूंजा संगीत, बंदियों के लिए हुआ खास सांस्कृतिक कार्यक्रम

राज्य

भोपाल सेंट्रल जेल में गूंजा संगीत, बंदियों के लिए हुआ खास सांस्कृतिक कार्यक्रम

भोपाल की सेंट्रल जेल में बंदियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें म्यूजिक बैंड ने प्रदर्शन किया और बंदियों ने खुशी और उमंग का अनुभव किया।