भोपाल में फुटपाथ विवाद

भोपाल में इंजीनियरिंग का नया नमूना: फुटपाथ बना ‘पिंजरा’, पैदल यात्रियों की बढ़ी परेशानी

भोपाल में पीएंडटी चौराहे पर नवनिर्मित फुटपाथ की डिजाइन से पैदल यात्रियों को हो रही है परेशानी, लोहे की रेलिंग और दीवार से आवाजाही बाधित।

भोपाल में इंजीनियरिंग का नया नमूना: फुटपाथ बना ‘पिंजरा’, पैदल यात्रियों की बढ़ी परेशानी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर अपने निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा में है। ऐशबाग के 90 डिग्री रेलवे ओवरब्रिज विवाद के बाद अब वार्ड-32 स्थित पीएंडटी चौराहे पर बनाया गया फुटपाथ सवालों के घेरे में आ गया है। यहां सौंदर्याकरण के नाम पर लगाए गए लोहे के बैरिकेड्स ने पैदल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के बजाय उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

बजाय सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फुटपाथ के चारों ओर करीब तीन फीट ऊंची लोहे की रेलिंग लगा दी गई है, जिससे उस तक पहुंचना ही मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर एक तरफ रेलिंग और दूसरी तरफ पहले से मौजूद पक्की दीवार होने के कारण फुटपाथ पूरी तरह घिर गया है। ऐसे में राहगीरों को फुटपाथ का उपयोग करने के बजाय सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा परेशानी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाले यात्रियों को हो रही है। बस या अन्य वाहनों से उतरने के बाद उनके पास सीधे फुटपाथ तक पहुंचने का रास्ता नहीं बचा है। हालांकि कुछ जगहों पर प्रवेश और निकास के लिए कट पॉइंट बनाए गए हैं, लेकिन वहां अतिक्रमण और ठेलों के कारण आवाजाही बाधित हो रही है।

ठेलों के कारण आवाजाही बाधित

रहवासियों का कहना है कि सुरक्षा और सौंदर्याकरण के नाम पर तैयार किया गया यह डिजाइन जमीनी जरूरतों से पूरी तरह दूर है। लोगों ने इसे सरकारी धन की बर्बादी बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं।

क्षेत्र की पार्षद आरती अनेजा ने माना कि मौके पर कुछ व्यावहारिक समस्याएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को फुटपाथ के उपयोग में दिक्कत हो रही है तो डिजाइन में आवश्यक बदलाव कराया जाएगा।

वहीं नगर निगम के कार्यपालन यंत्री एनके डेहरिया ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कराई जा रही है। निरीक्षण के बाद यदि फुटपाथ की उपयोगिता प्रभावित पाई जाती है तो आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। अब देखना होगा कि जांच के बाद यह ‘मॉडल फुटपाथ’ वास्तव में लोगों की सुविधा बनता है या फिर विवाद का नया प्रतीक।

संबंधित सामग्री

भोपाल के हाई-सिक्योरिटी सतपुड़ा भवन में चोरी, NIC दफ्तर से AC के कॉपर वायर गायब

भोपाल के हाई-सिक्योरिटी सतपुड़ा भवन में चोरी, NIC दफ्तर से AC के कॉपर वायर गायब

मध्य प्रदेश के सतपुड़ा भवन में NIC के दफ्तर से एसी के कॉपर वायर चोरी हो गए। चोरी की घटना ने सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

11 Oct 2026
भोपाल में चौथी के छात्र से मारपीट का आरोप, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, पिता बोले- माफी मांगता रहा बेटा

भोपाल में चौथी के छात्र से मारपीट का आरोप, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, पिता बोले- माफी मांगता रहा बेटा

भोपाल के फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र के साथ मारपीट की घटना हुई। पिता ने प्रिंसिपल पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

11 Oct 2026
मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड भरेगा 289 यतीम बच्चों की स्कूल फीस, 21 लाख रुपये से अधिक होंगे खर्च

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड भरेगा 289 यतीम बच्चों की स्कूल फीस, 21 लाख रुपये से अधिक होंगे खर्च

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने भोपाल में 289 यतीम बच्चों की स्कूल फीस के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की।

10 Oct 2026

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित ‘मामा का घर’ का स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किया घेराव

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित ‘मामा का घर’ का स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किया घेराव

भोपाल में मध्याह्न भोजन योजना से जुड़ी महिलाओं को चार महीने से भुगतान नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

10 Oct 2026
भोपाल-इंदौर मेट्रो टिकट पर 25% की अतिरिक्त छूट, 11 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बोनस मिलाकर 44% तक फायदा

भोपाल-इंदौर मेट्रो टिकट पर 25% की अतिरिक्त छूट, 11 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बोनस मिलाकर 44% तक फायदा

मध्य प्रदेश मेट्रो ने त्योहारों के दौरान सिंगल, रिटर्न और ग्रुप टिकटों पर क्रमश: 25%, 30% और 35% की छूट की घोषणा की है।

10 Oct 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर