भोपाल फ्लाईओवर की हालत खराब

₹154 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर की खुली पोल, बारिश के बाद सड़क से झांकने लगे सरिए

भोपाल के डॉ. अंबेडकर फ्लाईओवर की हालत बारिश के बाद खराब हो गई है, सड़क पर गड्ढे और सरिए बाहर निकल आए हैं। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

₹154 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर की खुली पोल, बारिश के बाद सड़क से झांकने लगे सरिए

भोपाल के डॉ. अंबेडकर यानी जीजी फ्लाईओवर की सड़क की हालत बारिश के बाद खराब हो गई है। कई जगह डामर उखड़ गया है और सड़क के अंदर लगे सरिए बाहर दिखाई देने लगे हैं। करीब ₹154 करोड़ की लागत से बना यह ब्रिज दो दिन की तेज बारिश के बाद एक बार फिर सवालों के घेरे में है।

लोकार्पण के बाद से उठते रहे सवाल

डॉ. अंबेडकर फ्लाईओवर लोकार्पण के बाद से ही निर्माण गुणवत्ता को लेकर चर्चा में रहा है। शुरुआत में सीमेंट कंक्रीट में खुरदरापन और वाइब्रेशन जैसी शिकायतें सामने आई थीं। कुछ समय बाद सड़क का डामर भी उखड़ गया था और अब सरिए बाहर निकलने लगे हैं।

कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

बारिश के बाद सड़क की खराब हालत सामने आने पर कांग्रेस नेता अभिनव बारोलिया फ्लाईओवर पहुंचे और सवाल उठाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की लागत से बने ब्रिज की ऐसी हालत निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की ओर इशारा करती है। पार्टी की ओर से सड़क की स्थिति के वीडियो भी जारी किए गए हैं।

रोज गुजरते हैं हजारों वाहन

यह फ्लाईओवर भोपाल के प्रमुख मार्गों में शामिल है और इससे रोज हजारों आम लोग और वीआईपी गुजरते हैं। लोकार्पण के समय इसे प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर बताया गया था। बाद में जबलपुर में इससे लंबा ब्रिज बनने के बाद यह प्रदेश का दूसरा सबसे लंबा फ्लाईओवर है।

शहर की सड़कों पर गड्ढों का जाल

बारिश ने भोपाल की कई मुख्य सड़कों की हालत भी खराब कर दी है। होशंगाबाद रोड, रायसेन रोड, अवधपुरी, अयोध्या बायपास, रातीबड़, एमपी नगर और लिंक रोड नंबर-2 समेत कई जगह डामर उखड़ गया है। मिसरोद से वीर सावरकर ब्रिज तक भी कई हिस्सों में गड्ढे नजर आ रहे हैं।

मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क जर्जर

एमपी नगर में मेट्रो स्टेशन के नीचे करीब 50 मीटर लंबी सड़क जर्जर हो गई है। तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों के लिए यहां हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं बीजेपी कार्यालय के पास तिराहे की सड़क भी बारिश के बाद उखड़ गई है।

अंदरूनी इलाकों में भी बदहाल सड़कें

अशोका गार्डन, निशातपुरा, करोंद, दानिशकुंज, बंजारी, कान्हाकुंज, रोहित नगर और बावड़ियाकलां समेत कई इलाकों में सड़कें गड्ढों में बदल गई हैं। बारिश के बीच इन सड़कों पर वाहन चलाना लोगों के लिए परेशानी और दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकता है।

संबंधित सामग्री

इछावर नगर परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा गुस्सा,तालाबंदी की कोशिश के बाद पुलिस से धक्का-मुक्की

इछावर नगर परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा गुस्सा,तालाबंदी की कोशिश के बाद पुलिस से धक्का-मुक्की

मध्य प्रदेश के सीहोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद की कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

भोपाल में सनसनी: महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या, प्रेमी ने भी दी जान

भोपाल में सनसनी: महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या, प्रेमी ने भी दी जान

भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या और उनके प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी की आत्महत्या की घटना सामने आई।

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा, जिसके बाद सड़क पर विवाद और हंगामा हुआ। पुलिस जांच में जुटी।

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर