अटल जी की प्रतिमा स्थापना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के दशहरा मैदान में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के लिए भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व.  अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के दशहरा मैदान स्थित उद्यान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन किया। नगर पालिक निगम, इंदौर द्वारा अन्नपूर्णा रोड दशहरा मैदान में स्थित उद्यान में अटल जी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा एवं पेडस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 197.13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह प्रतिमा अटल जी की स्मृतियों, उनके व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को चिरस्थायी स्वरूप प्रदान करेगी।

राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दशहरा मैदान जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर अटल जी की प्रतिमा की स्थापना केवल एक स्मारक का निर्माण नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह प्रतिमा नागरिकों, विशेषकर युवाओं को अटल जी के जीवन, राष्ट्रप्रेम, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण से परिचित कराएगी।

4 माह में पूर्ण होगा प्रतिमा स्थापना कार्य

परियोजना की कुल लागत 197.13 लाख रुपये है। प्रस्तावित प्रतिमा की ऊंचाई 25 फीट होगी और इसका निर्माण गनमेटल धातु से किया जाएगा। प्रतिमा स्थापना एवं पेडस्टल निर्माण का कार्य लगभग चार माह की अवधि में पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। यह प्रतिमा स्थल स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता के आदर्शों का स्थायी स्मारक बनेगा। यहां आने वाले नागरिकों और युवाओं को उनके जीवन एवं विचारों से प्रेरणा प्राप्त होगी।

संबंधित सामग्री

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर के सांवेर क्षेत्र में 38 बच्चे मिड-डे मील खाने के बाद बीमार पड़े। भोजन में कढ़ी-चावल शामिल थे, फूड पॉइजनिंग की आशंका है।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026