VIT Sehore Hostel में आगजनी और तोड़फोड़, तीन छात्रों की मौत की खबर

arson-and-vandalism-at-vit-sehore-hostel

VIT Sehore Hostel में आगजनी और तोड़फोड़, तीन छात्रों की मौत की खबर

vit sehore hostel में आगजनी और तोड़फोड़ तीन छात्रों की मौत की खबर

दूषित खाना-पानी से छात्रों की तबीयत बिगड़ी

भोपाल के सीहोर स्थित VIT इंस्टीट्यूट कैंपस में बुधवार की रात हड़कंप मच गया। हॉस्टल में खराब खाने और दूषित पानी की वजह से कई छात्रों की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से तीन छात्रों की मौत की गंभीर सूचना भी मिल रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

VIT Sehore Hostel: प्रशासन पर दबाव का आऱोप

स्टूडेंट का आरोप है कि मामले को दबाने के लिए कॉलेज प्रबंधन उन पर तरह-तरह का दबाव बना रहा है। शिकायत करने वाले छात्रों को धमकाया जा रहा है और विरोध करने वालों के साथ मारपीट तक की घटनाएं सामने आई हैं। इन आरोपों के चलते छात्रों में भारी रोष देखने को मिला। Read More-MOHAN CABINET MEETING: मोहन केबिनेट की हुई बैठक.. कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पारित

कैंपस में आगजनी और तोड़फोड़

VIT इंस्टीट्यूट कैंपस का माहौल देर रात बेहद तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित छात्रों ने हॉस्टल ब्लॉक और प्रशासनिक विंग के बाहर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने परिसर के कुछ हिस्सों में आग भी लगा दी, जिसके चलते कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज प्रशासन के रवैये और गंभीर आरोपों ने स्थिति को और अधिक विस्फोटक बना दिया है। Read More-WPL Auction 2026: 27 नवंबर को WPL का होगा ऑक्शन, जानिए पूरी डिटेल्स… सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों की तबीयत काफी बिगड़ी है और उनमें पीलिया के लक्षण पाए गए हैं। छात्रों की संख्या लगभग दो दर्जन बताई जा रही है। यूनिवर्सिटी में हुए इस हंगामे के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हंगामे को देखते हुए VIT कॉलेज प्रबंधन ने 30 नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है।

संबंधित सामग्री

पटना की सड़कों पर दौड़ेंगे AI वाले ई-स्कूटर, 7 समस्याओं पर रखेंगे नजर

राज्य

पटना की सड़कों पर दौड़ेंगे AI वाले ई-स्कूटर, 7 समस्याओं पर रखेंगे नजर

पटना नगर निगम ने AI और ई-स्कूटर का इस्तेमाल करते हुए शहरी सुविधाओं की निगरानी के लिए 'नगर नेत्रा' प्रोजेक्ट लॉन्च किया।

सरफराज खान की Team India में वापसी,साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल

खेल

सरफराज खान की Team India में वापसी,साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल

सरफराज खान को चोटिल साई सुदर्शन की जगह श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पहला टेस्ट 15 अगस्त को गॉल में होगा।

अतीक के बेटे के काफिले की 30 गाड़ियों पर केस:टोल प्लाजा पर हंगामे का आरोप

राज्य

अतीक के बेटे के काफिले की 30 गाड़ियों पर केस:टोल प्लाजा पर हंगामे का आरोप

मोहम्मद उमर के काफिले ने टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़े, बिना शुल्क दिए निकले। पुलिस ने 28 गाड़ियों पर FIR दर्ज की।

CM धामी की छात्रों से सीधी बात: दून में मेट्रो की मांग, हरियाली बचाने पर भी जोर

राज्य

CM धामी की छात्रों से सीधी बात: दून में मेट्रो की मांग, हरियाली बचाने पर भी जोर

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' शुरू किया, जिसमें 3 लाख से अधिक विद्यार्थी रोजगार, शिक्षा, पर्यटन के लिए सुझाव देंगे।

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम,86-P हैंड ग्रेनेड बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार

राज्य

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम,86-P हैंड ग्रेनेड बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया और 86-P हैंड ग्रेनेड बरामद किए।