अमित शाह ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें नए न्याय कानूनों की जानकारी दी गई।

By : शिवम् पांडेय
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद अमित शाह ने प्रदर्शनी के खंड क्रमांक 1 से 10 तक का अवलोकन किया और विभिन्न विषयों की जानकारी ली।

नए न्याय कानूनों के प्रावधानों और लाभों की जानकारी

प्रदर्शनी में नवीन न्यायिक संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों को सरल और सहज तरीके से प्रदर्शित किया गया है। इसमें नए कानूनों के प्रभाव, आमजन को मिलने वाले लाभ और उनके प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी शामिल की गई है। साथ ही मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नवीन न्यायिक संहिताओं को लागू करने की दिशा में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है।

आमजन में जागरूकता बढ़ाना प्रदर्शनी का उद्देश्य

प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजन को नए न्याय कानूनों के बारे में जागरूक करना और उनके अधिकारों व लाभों की जानकारी उपलब्ध कराना है। प्रदर्शनी के माध्यम से कानूनों में हुए बदलावों को आसान भाषा और विभिन्न प्रस्तुतियों के जरिए समझाया गया है। इस दौरान अमित शाह ने कृषि पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित गतिविधियों की जानकारी ली।

संबंधित सामग्री

भोपाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को दी आत्मीय विदाई

भोपाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को दी आत्मीय विदाई

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भोपाल में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में भाग लिया, जहाँ उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विदाई दी गई।

सीएम डॉ. मोहन ने किया 'अत्रि' का शिलान्यास, कहा- सभी प्रकार के शोध-नवाचार को प्रोत्साहित कर रही राज्य सरकार

सीएम डॉ. मोहन ने किया 'अत्रि' का शिलान्यास, कहा- सभी प्रकार के शोध-नवाचार को प्रोत्साहित कर रही राज्य सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईआईएसईआर भोपाल के नए कैंपस का शिलान्यास किया और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह-सीएम डॉ. यादव ने की 'श्वेत क्रांति 2.0' की शुरुआत-आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय

केंद्रीय मंत्री अमित शाह-सीएम डॉ. यादव ने की 'श्वेत क्रांति 2.0' की शुरुआत-आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय

भोपाल में अमित शाह ने गौपालक सम्मेलन का उद्घाटन किया और नई न्यायिक संहिताओं पर प्रदर्शनी देखी। उन्होंने डेयरी और दुग्ध प्रसंस्करण कार्यक्रमों की भी अनेक सौगातें प्रदान कीं।

गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सीएम डॉ मोहन यादव और टीम को दी बधाई

गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सीएम डॉ मोहन यादव और टीम को दी बधाई

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के डेयरी उत्पादन में वृद्धि की सराहना की, नई डेयरी समितियों के गठन पर जोर दिया।

गौपालक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- आज मध्यप्रदेश में श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत हो रही है

गौपालक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- आज मध्यप्रदेश में श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत हो रही है

मध्यप्रदेश में श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत हुई, जिसमें डेयरी और पशुपालन क्षेत्र में बड़े उन्नयन की योजना है। मुख्यमंत्री ने विकास की घोषणाएं कीं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर