जीवन और करियर में CM का अहम योगदान, अलंकार अग्निहोत्री के CM योगी को लेकर बदले मिजाज

alankar-agnihotri-praises-cm-yogi-life-career-contribution-changed-stance

जीवन और करियर में CM का अहम योगदान, अलंकार अग्निहोत्री के CM योगी को लेकर बदले मिजाज

जीवन और करियर में cm का अहम योगदान अलंकार अग्निहोत्री के cm योगी को लेकर बदले मिजाज

Alankar Agnihotri CM Yogi: उत्तरप्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक अमले में पिछले कुछ वक्त से लगातार चर्चा में रहे सस्पेंड PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर उनका सुर बदला हुआ है। जिन बयानों को लेकर पहले यह माना जा रहा था कि अलंकार अग्निहोत्री योगी सरकार से भी नाराज हैं, उन्हीं पर अब उन्होंने खुलकर स्थिति साफ की है। 

अग्निहोत्री के बदले मिजाज

अलंकार अग्निहोत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि मुख्यमंत्री योगी उनके हैं और हमेशा रहेंगे। उनके मुताबिक, CM योगी के शासनकाल में ही उन्हें नौकरी मिली और उनके जीवन और करियर में CM का अहम योगदान रहा। मीडिया से बातचीत करते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने यह साफ कहा कि किसी भी कीमत पर कोई बाहरी व्यक्ति हमारे राज्य में आकर CM योगी का अपमान नहीं कर सकता। अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि उनके कुछ व्यक्तिगत और प्रशासनिक मुद्दे थे, जिन्हें उन्होंने मंचों पर उठाया। लेकिन इन सबको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दूरी के रूप में देखना बिल्कुल गलत है। उनकी शिकायतें किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यवस्था से जुड़ी थीं। [caption id="attachment_131712" align="alignnone" width="557"]अलंकार अग्निहोत्री के बदले मिजाज अलंकार अग्निहोत्री के बदले मिजाज[/caption]

सिस्टम से बाहर रहकर करेंगे लड़ाई

जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अलंकार का रुख नरम और सम्मानजनक नजर आया, वहीं अपने निलंबन और भविष्य को लेकर उन्होंने बेहद साफ बात कही। अलंकार ने कहा कि अब उनका सिस्टम में वापस जाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा -  मैंने खुद को इसके लिए तैयार कर लिया है कि आगे की लड़ाई सिस्टम के बाहर रहकर ही लड़ुंगा। बहुत सारे ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर काम करना है और वह काम सिस्टम के अंदर रहकर संभव नहीं। 

Alankar Agnihotri CM Yogi: ‘यह सत्ता की लड़ाई नहीं’ 

उनका का मानना है कि सिस्टम के अंदर रहते हुए कई बार व्यक्ति अपनी बात खुलकर नहीं रख पाता। उनके मुताबिक, सिस्टम के बाहर रहकर मैं ज्यादा बेबाक बात कर सकता हूं। मैं उन मुद्दों पर खुलकर बोल सकता हूं, जिन पर पहले बोलना काफी मुश्किल था। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि उनका फोकस राजनीति नहीं, बल्कि मुद्दों पर है। वह किसी पद या सत्ता की लड़ाई नहीं लड़ रहे, बल्कि सामाजिक और संवैधानिक सवालों को उठा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।