अहिल्याबाई ने तीन शताब्दी पहले जगाई थी सांस्कृतिक चेतना की अलख: सीएम डॉ यादव

अहिल्या उत्सव 2026 मनाया गया

अहिल्याबाई ने तीन शताब्दी पहले जगाई थी सांस्कृतिक चेतना की अलख: सीएम डॉ यादव

इंदौर में अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर 'अहिल्या उत्सव 2026' का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया।

अहिल्याबाई ने तीन शताब्दी पहले जगाई थी सांस्कृतिक चेतना की अलख सीएम डॉ यादव

अहिल्याबाई ने तीन शताब्दी पहले जगाई थी सांस्कृतिक चेतना की अलख: सीएम डॉ यादव | None

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर इंदौर में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें राष्ट्र जागरण, सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की अद्वितीय प्रतीक बताया। गांधी हॉल में आयोजित ‘अहिल्या उत्सव 2026’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश जिस सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना के नए दौर का साक्षी बन रहा है, उसकी मजबूत नींव लोकमाता अहिल्याबाई ने लगभग तीन शताब्दी पहले ही रख दी थी।

कार्यक्रम में सीएम डॉ यादव का संबोधन

सुशासन और लोककल्याण की मिसाल थीं लोकमाता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई का शासन-प्रशासन रामराज्य की अवधारणा को साकार करता था। उस दौर की शक्तिशाली राजसत्ताओं के बीच उन्होंने अपनी प्रशासनिक दक्षता और दूरदर्शिता से सुशासन के नए मानक स्थापित किए। उन्होंने कहा कि लोकमाता ने केवल एक शासक के रूप में नहीं, बल्कि धर्म, समाज और संस्कृति की संरक्षक के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर के मंदिरों और तीर्थस्थलों के जीर्णोद्धार के माध्यम से अहिल्याबाई ने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को नई ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने भारतीय समाज को आत्मसम्मान के साथ जीने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी।

महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत

डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता धर्म का वास्तविक मर्म समझती थीं और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली दूरदर्शी शासक थीं। राजनीति, कूटनीति और वित्तीय प्रबंधन पर उनकी गहरी पकड़ थी। उन्होंने कहा कि महेश्वरी साड़ियां आज भी उनकी दूरदृष्टि और आर्थिक सोच की जीवंत पहचान हैं, जो वैश्विक स्तर पर भारतीय हस्तकला का गौरव बढ़ा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ‘देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन’ संचालित कर रही है। इसके तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

देवी अहिल्याबाई होलकर

न्यायमूर्तियों को मिला ‘अहिल्या गौरव सम्मान’

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आनंद सिंह बहरावत और न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी को ‘अहिल्या गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया। साथ ही फोटो प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि लोकमाता की कर्मस्थली इंदौर आज स्वच्छता, पर्यावरण और डिजिटल विकास के क्षेत्र में देशभर में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2029 तक शहर की जल क्षमता दोगुनी हो जाएगी।

समारोह की शुरुआत 150 सदस्यीय ऑर्केस्ट्रा समूह द्वारा ‘वंदे मातरम्’ की संगीतमय प्रस्तुति से हुई, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

छत्तीसगढ़ सरकार ने PARAS पोर्टल का उपयोग करके योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में सुधार के लिए कदम उठाए हैं, जिससे डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा।

इंदौर MY अस्पताल के फार्मासिस्ट पर EOW का शिकंजा, 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा

राज्य

इंदौर MY अस्पताल के फार्मासिस्ट पर EOW का शिकंजा, 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा

EOW ने इंदौर के फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच में कई खुलासे किए हैं।

'पॉकेट गवाह' कांड में बड़ी कार्रवाई, टीआई दिनेश वर्मा तीन साल के लिए बने एसआई

राज्य

'पॉकेट गवाह' कांड में बड़ी कार्रवाई, टीआई दिनेश वर्मा तीन साल के लिए बने एसआई

इंदौर पुलिस के 'पॉकेट गवाह' मामले में इंस्पेक्टर दिनेश वर्मा को पदावनत कर एसआई बनाया गया, अनियमितताओं और फर्जी हस्ताक्षरों के कारण।

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

राज्य

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

इंदौर के MYH अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट राकेश गौरखे की संपत्ति उनकी वैध आय से 108% अधिक पाई गई, EOW ने जांच शुरू की।