रेलवे स्टेशन से काशी विश्वनाथ मंदिर तक का हवाई सफर, श्रद्धालुओं को मिलेगी दुनिया...

aerial-journey-varanasi-railway-station-kashi-vishwanath-temple-modern-facility

रेलवे स्टेशन से काशी विश्वनाथ मंदिर तक का हवाई सफर, श्रद्धालुओं को मिलेगी दुनिया की सबसे आधुनिक सुविधा

रेलवे स्टेशन से काशी विश्वनाथ मंदिर तक का हवाई सफर श्रद्धालुओं को मिलेगी दुनिया की सबसे आधुनिक सुविधा

Varansi Ropeway: काशी में श्रद्धालुओं को जल्द ही दुनिया की सबसे आधुनिक सुविधा मिलने जा रही है। वाराणसी रेलवे स्टेशन, से काशी विश्वनाथ मंदिर तक का सफर आसान होने वाला है। बनारस की संकरी गलियां और घनी आबादी के कारण यहां मेट्रो या बड़ा फ्लाईओवर बनाना संभव नहीं था। इसलिए PM के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत यहां रोपवे बनाया जा रहा है। 

मई 2026 तक होगा शुरू

देश का पहला अर्बन रोप-वे मई 2026 तक पूरी तरह से चालू हो जाएगा। इस रोप-वे से 4 किलोमीटर का सफर तय करने में सिर्फ 16 मिनट लगेंगे। 800 करोड़ की लागत से बन रहे इस रोप-वे में 5 स्टेशन होंगे। यहां 148 उड़न खटोला चलेंगी। और टिकट की कीमत 50 से 100 रुपये रखी जाएगी।

Varansi Ropeway: बढ़ती श्रद्धालुओं की तादाद

दरअसल, वाराणसी की संकरी गलियां और घनी आबादी के कारण यहां मेट्रो या फिर बड़ा फ्लाईओवर बनाना पॉसिबल नहीं था। इसलिए रोप-वे को सबसे बेहतर और सुरक्षित विकल्प चुना गया। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। पहले रोजाना सिर्फ 5 हजार श्रद्धालु आते थे, लेकिन अब रोजाना औसतन 2 लाख से ज्यादा पहुंच रहे हैं। 2024 में कुल 6.5 करोड़ श्रद्धालु आए और 2025 में अब तक की बात कि जाए तो 7 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। [caption id="attachment_122475" align="alignnone" width="563"]देश का पहला अर्बन रोप-वे मई 2026 तक पूरी तरह से चालू हो जाएगा देश का पहला अर्बन रोप-वे मई 2026 तक पूरी तरह से चालू हो जाएगा[/caption]

60 हजार करोड़ होंगे खर्च 

काशी को विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए कुल 60 हजार करोड़ खर्च हो रहे हैं, जिनमें से 40 हजार करोड़ का काम पूरा हो चुका हैं या तेजी से चल रहे हैं। इन कामों में गंगा में ड्रेजिंग पूरी, 8 कम्युनिटी जेटी बन चुके हैं और अब 2,000 से ज्यादा नावें चल रही हैं। इसके अलावा शहर के प्रमुख रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें भी दौड़ने लगी हैं। Read More: उत्तरप्रदेश BJP के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी, भरा नामांकन, कल होगा नाम का ऐलान

ट्रेन से उतरते ही रोप-वे

Varansi Ropeway: शहर में रोप-वे शुरू होने के बाद श्रद्धालु ट्रेन से उतरकर सीधे उड़न खटोला में बैठेंगे और बिना जाम-भीड़ के बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे। यह सफर न सिर्फ आसान, बल्कि यादगार होगा।

संबंधित सामग्री

MP में बस सफर हुआ महंगा, परिवहन विभाग ने किराया बढ़ोतरी को दी मंजूरी; जान लें नई दरें

राज्य

MP में बस सफर हुआ महंगा, परिवहन विभाग ने किराया बढ़ोतरी को दी मंजूरी; जान लें नई दरें

मध्य प्रदेश सरकार ने बस किराया संशोधन के जरिए बस ऑपरेटरों की मांगें पूरी कीं, जिससे प्रस्तावित हड़ताल टलने की संभावना बढ़ी है।

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

देश-विदेश

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

बिना बीमा के वाहनों को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल नहीं मिलेगा, नई गाड़ियों के लिए थर्ड-पार्टी बीमा की अवधि बढ़ाई गई।

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

देश-विदेश

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

मेटा के CEO मार्क जुगरबर्ग ने भारतीय प्रधानमंत्री के वीडियो को हटाने और डीपफेक सामग्री के लिए भारत सरकार से माफी मांगी।

बांकीपुर उपचुनाव हार के बाद BJP ऑफिस पहुंचे CM सम्राट, नेताओं से लिया फीडबैक

राज्य

बांकीपुर उपचुनाव हार के बाद BJP ऑफिस पहुंचे CM सम्राट, नेताओं से लिया फीडबैक

बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद, BJP नेतृत्व ने पार्टी कार्यालय में गहन समीक्षा बैठक आयोजित की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।