भोपाल में सिटी बस संकट गहराया: 19 मार्गों से 250 बसें गायब, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

250-city-buses-off-roads-in-bhopal-commuters-hit

भोपाल में सिटी बस संकट गहराया: 19 मार्गों से 250 बसें गायब, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

भोपाल में सिटी बस संकट गहराया 19 मार्गों से 250 बसें गायब यात्रियों की परेशानी बढ़ी

bhopal city bus service: राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। शहर के 19 प्रमुख मार्गों से करीब 250 सिटी बसें पूरी तरह हट चुकी हैं। पहले जहां 25 रूटों पर 368 बसें संचालित हो रही थीं, वहीं अब केवल 7 रूटों पर 70 से 90 बसें ही चल रही हैं.इस स्थिति से रोजाना करीब एक लाख से अधिक यात्री प्रभावित हो रहे हैं। इनमें महिलाएं, छात्र और नौकरीपेशा लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। बसों की कमी के कारण लोगों को महंगे किराए पर निजी वाहनों या ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है।

bhopal city bus service: इन कारणों से ठप हुआ बस संचालन

बस संचालन में गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण सामने आए हैं। इनमें टिकट कलेक्शन को लेकर विवाद, किराया बढ़ोतरी, देरी पर लगने वाली पेनल्टी, हाईकोर्ट में लंबित मामले और शहर में मेट्रो निर्माण के चलते सड़कों का बंद होना शामिल है। इन वजहों से बस ऑपरेटरों और प्रशासन के बीच मतभेद बढ़े, जिसके बाद कई रूटों पर संचालन बंद कर दिया गया।

bhopal city bus service: सिर्फ 7 रूटों पर बची बस सेवा

फिलहाल शहर में सीमित रूटों पर ही बसें चल रही हैं। इनमें नेहरू नगर- कृष्णा हाइट्स, करोंद-बैरागढ़, चिरायु-अवधपुरी, गांधी नगर-वर्धमान सिटी, कोलार-करोंद और रातीबढ़-ट्रांसपोर्ट नगर जैसे रूट शामिल हैं। बाकी प्रमुख रूटों पर बस सेवा पूरी तरह बंद हो चुकी है।

अप्रैल से 100 ई-बसें शुरू करने की तैयारी

बीसीसीएल के अधिकारियों के अनुसार, शहर में सार्वजनिक परिवहन सुधारने के लिए अप्रैल 2026 से 100 नई ई-बसें शुरू की जाएंगी। इन बसों के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

विधानसभा तक पहुंचा मामला

सिटी बस संचालन का मुद्दा विधानसभा में भी उठ चुका है। इस दौरान व्यवस्थागत खामियों और कथित अनियमितताओं की जांच कराने की बात कही गई थी। नगरीय प्रशासन विभाग ने भी इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. फिलहाल, यात्रियों को नई ई-बसों के शुरू होने का इंतजार है, जिससे शहर की परिवहन व्यवस्था में कुछ सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।