यात्रिगढ़ ध्यान दे:  बिलासपुर में 8 दिन तक 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द

10-trains-cancelled-for-8-days-in-bilaspur-division

यात्रिगढ़ ध्यान दे:  बिलासपुर में 8 दिन तक 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द

यात्रिगढ़ ध्यान दे  बिलासपुर में 8 दिन तक 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द

बिलासपुर रेलवे जोन में 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक 10 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। चौथी रेलवे लाइन को अकलतरा स्टेशन से जोड़ने के काम के चलते यह निर्णय लिया गया है। अचानक हुए बदलाव से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

पहले रिस्टोर, फिर दोबारा कैंसिल हुआ शेड्यूल

रेलवे प्रशासन ने पहले जिन ट्रेनों को कैंसिल किया था, उन्हें यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी रूप से बहाल किया गया था। लेकिन दूसरे ही दिन नया आदेश जारी कर फिर से 10 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया। इससे यात्रियों में असमंजस की स्थिति बन गई है।

11 से 18 अप्रैल तक प्रभावित रहेंगी लोकल और मेमू ट्रेनें

रेलवे के अनुसार बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी रेलवे लाइन का काम चल रहा है। इसी कारण बिलासपुर से रायगढ़, गेवरा रोड और कोरबा से रायपुर तक चलने वाली लोकल और मेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 11 से 18 अप्रैल तक बंद रहेगा। रेलवे ने जानकारी दी है कि कुल 14 ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी। इनमें कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों के लिए किसी भी तरह की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

कुछ ट्रेनों की टाइमिंग बदली

गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया जेडी पैसेंजर को बीच के हिस्से तक सीमित कर दिया गया है। वहीं हसदेव एक्सप्रेस को कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। बिलासपुर से रायपुर के बीच यह ट्रेन पहले की तरह एक्सप्रेस सेवा के रूप में उपलब्ध रहेगी।

यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

लगातार शेड्यूल बदलाव और ट्रेनों के रद्द होने से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर रायगढ़, गेवरा रोड और झारसुगुड़ा रूट के यात्रियों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हरित ऊर्जा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा के नवीन प्रयास शामिल हैं।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राज्य

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की।