प्रज्ञानानंदा सिंकफील्ड कप में चूके

वेस्ली सो ने जीता सिंकफील्ड कप, प्रज्ञानानंदा दूसरे नंबर पर रहे

भारतीय शतरंज खिलाड़ी प्रज्ञानानंदा सिंकफील्ड कप में विजेता बनने से चूक गए, अंतिम आर्मागेडन मुकाबले में वेस्ली सो ने जीत हासिल की।

By : शिवम् पांडेय
वेस्ली सो ने जीता सिंकफील्ड कप, प्रज्ञानानंदा दूसरे नंबर पर रहे

भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी आर. प्रज्ञानानंदा सिंकफील्ड कप का खिताब जीतने से चूक गए। क्लासिकल मुकाबलों के बाद प्रज्ञानानंदा और अमेरिका के वेस्ली सो 5.5-5.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। इसके बाद खिताब के लिए रैपिड प्लेऑफ और आर्मागेडन खेला गया, लेकिन मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद वेस्ली सो को विजेता घोषित किया गया क्लासिकल मुकाबलों के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच दो रैपिड प्लेऑफ खेले गए। दोनों बाजियां ड्रॉ रहीं। इसके बाद चैंपियन तय करने के लिए आर्मागेडन मुकाबला हुआ।

काले मोहरों ने दिलाया सो को खिताब


आर्मागेडन में प्रज्ञानानंदा ने सफेद मोहरों से खेला, इसलिए उन्हें जीत हासिल करना जरूरी था। वहीं वेस्ली सो के पास काले मोहरे थे और उनके लिए ड्रॉ भी खिताब जीतने के लिए पर्याप्त था। मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद टाईब्रेक नियम के तहत काले मोहरों से खेलने वाले सो को चैंपियन घोषित किया गया। यह वेस्ली सो का सिंकफील्ड कप में तीसरा खिताब है। इससे पहले वह 2016 और 2025 में भी यह ट्रॉफी जीत चुके हैं। खिताब के साथ उन्हें 87,500 डॉलर की पुरस्कार राशि मिली। वेस्ली सो ने पूरे सिंकफील्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और एक भी मुकाबला नहीं गंवाया। उन्होंने कुल 12 बाजियों में 2 जीत दर्ज कीं, जबकि 10 मुकाबले ड्रॉ रहे।

GCT फाइनल में खेलेंगे प्रज्ञानानंदा


सिंकफील्ड कप में खिताब से चूकने के बावजूद प्रज्ञानानंदा ने ग्रैंड चेस टूर (GCT) फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में उनके साथ वेस्ली सो, फैबियानो कारुआना और विंसेंट केमर होंगे। GCT फाइनल की शुरुआत 22 अगस्त से होगी।

तान झोंगयी ने दूसरी बार जीता केर्न्स कप


महिलाओं के केर्न्स कप में चीन की ग्रैंडमास्टर तान झोंगयी ने 6.5 अंकों के साथ दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। अंतिम राउंड में स्टेवरौला त्सोलाकिडो से हारने के बावजूद वह शीर्ष पर बनी रहीं। अमेरिका की एलिस ली ने कैरिसा यिप के खिलाफ ड्रॉ खेला, जिससे तान का शीर्ष स्थान बरकरार रहा। तान को खिताब के साथ 65,000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिली।

16 साल की एलिस ली ने हासिल किया GM नॉर्म


एलिस ली ने कैरिसा यिप के खिलाफ ड्रॉ खेलकर अपने करियर का पहला ग्रैंड मास्टर (GM) नॉर्म हासिल किया। 16 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना उनके करियर का बड़ा पड़ाव है। उनके ड्रॉ का सीधा फायदा तान झोंगयी को मिला और वह केर्न्स कप चैंपियन बनीं।

संबंधित सामग्री

शतरंज में भारत का जलवा: आर प्रज्ञानानंदा ने जीता सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब

शतरंज में भारत का जलवा: आर प्रज्ञानानंदा ने जीता सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस में आयोजित GCT रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट में खिताब जीत लिया और $50,000 की प्राइज मनी प्राप्त की।

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में टॉप स्थान हासिल कर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स में जगह बनाई।

आज इंटरनेशनल चेस डे? जानें इतिहास, महत्व और रोचक तथ्य

आज इंटरनेशनल चेस डे? जानें इतिहास, महत्व और रोचक तथ्य

20 जुलाई को मनाया जाता है इंटरनेशनल चेस डे, जिस दिन 1924 में FIDE की स्थापना हुई थी। शतरंज खेलने के फायदे और इसकी वैश्विक लोकप्रियता पर एक नज़र।

नॉर्वे चेस खिताब को अपने नाम करने वाले पहले भारतीय बने प्रज्ञानानंदा

नॉर्वे चेस खिताब को अपने नाम करने वाले पहले भारतीय बने प्रज्ञानानंदा

Indian chess prodigy R. Praggnanandhaa has become the first from his country to clinch the Norway Chess 2026 title, defeating top players including Magnus Carlsen.

नॉर्वे शतरंज 2026 में प्रग्नानंद ने कार्लसन के खिलाफ दूसरी जीत दर्ज की

नॉर्वे शतरंज 2026 में प्रग्नानंद ने कार्लसन के खिलाफ दूसरी जीत दर्ज की

Indian chess prodigy R. Praggnanandhaa defeated world number one Magnus Carlsen twice in the ongoing Norway Chess 2026, marking a significant upset.

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026