प्रज्ञाननंदा फाइनल में

प्रज्ञाननंदा का दमदार खेल, 19-9 से कीमर को दी मात; ग्रैंड चेस टूर के फाइनल में एंट्री

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा ने विंसेंट कीमर को हराकर ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में जगह बनाई। वह फाइनल में फैबियानो कारुआना से मुकाबला करेंगे।

By : शिवम् पांडेय
प्रज्ञाननंदा का दमदार खेल, 19-9 से कीमर को दी मात; ग्रैंड चेस टूर के फाइनल में एंट्री

प्रज्ञाननंदा फाइनल में

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा ने ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में उन्होंने जर्मनी के विंसेंट कीमर को 19-9 से हराया। प्रज्ञाननंदा ने क्लासिकल और रैपिड गेम के बाद ही मुकाबला अपने नाम कर लिया था। इसके बाद खेले गए ब्लिट्ज गेम में उन्हें लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसका सेमीफाइनल के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा। अब 25 अगस्त को फाइनल में प्रज्ञाननंदा का सामना डिफेंडिंग चैंपियन अमेरिका के फैबियानो कारुआना से होगा।

तीन गेम बाकी रहते फाइनल पक्का

सेमीफाइनल के दूसरे क्लासिकल गेम में प्रज्ञाननंदा ने कीमर को हराकर 9-3 की बढ़त हासिल की। इसके बाद दोनों रैपिड गेम में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। रैपिड मुकाबलों में बढ़त बनाने के बाद प्रज्ञाननंदा ने तीन गेम बाकी रहते ही सेमीफाइनल अपने नाम कर लिया। इसके बाद चारों ब्लिट्ज गेम खेले गए। प्रज्ञाननंदा ने पहले ब्लिट्ज गेम में हार की स्थिति से वापसी करते हुए जीत दर्ज की, लेकिन इसके बाद कीमर ने लगातार तीन ब्लिट्ज गेम जीत लिए। इसके बावजूद प्रज्ञाननंदा का कुल स्कोर 19-9 रहा और उनकी फाइनल में जगह बरकरार रही।

कारुआना ने वेस्ले सो को हराया

दूसरे सेमीफाइनल में अमेरिका के फैबियानो कारुआना ने वेस्ले सो को 18-12 से हराया। इस जीत के साथ कारुआना ने भी फाइनल में जगह बनाई। अब ग्रैंड चेस टूर के खिताब के लिए प्रज्ञाननंदा और कारुआना आमने-सामने होंगे। फाइनल 25 अगस्त को खेला जाएगा।

फाइनल में स्कोर 0-0 से शुरू होगा

सेमीफाइनल में बनाए गए अंक फाइनल में नहीं जुड़ेंगे। यानी खिताबी मुकाबले में दोनों खिलाड़ी 0-0 के स्कोर से नई शुरुआत करेंगे। कारुआना इस टूर्नामेंट के डिफेंडिंग चैंपियन हैं और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे। वहीं, प्रज्ञाननंदा पहली बार ग्रैंड चेस टूर का खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। फाइनल से पहले हुए ड्रॉ में तय हुआ कि प्रज्ञाननंदा पहली क्लासिकल बाजी में ब्लैक मोहरों से खेलेंगे। फाइनल में पहले दो क्लासिकल गेम होंगे। इसके बाद तय फॉर्मेट के अनुसार रैपिड और ब्लिट्ज गेम खेले जाएंगे।

चैंपियन को मिलेंगे 2 लाख डॉलर

ग्रैंड चेस टूर फाइनल की कुल इनामी राशि 4.5 लाख डॉलर है। चैंपियन को 2 लाख डॉलर, रनर-अप को 1.25 लाख डॉलर और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 75 हजार डॉलर मिलेंगे। इसके अलावा टॉप-3 खिलाड़ियों को 2027 ग्रैंड चेस टूर का सीधा आमंत्रण भी मिलेगा। अब सबकी नजरें प्रज्ञाननंदा और कारुआना के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले पर हैं।

संबंधित सामग्री


एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया।

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय विमेंस टीम, जापान को 8 विकेट से हराया

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय विमेंस टीम, जापान को 8 विकेट से हराया

एशियन गेम्स 2026 में, भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। शेफाली वर्मा और श्री चरणी ने प्रमुख प्रदर्शन किया।

जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत का जलवा, मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में पहुंचा

जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत का जलवा, मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में पहुंचा

भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने मलेशिया को 3-1 से हराकर जूनियर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया। कप्तान अनमोल एक्का ने दो गोल किए।

भारत 10वीं बार विमेंस एशिया कप फाइनल में, बांग्लादेश को 40 रन से हराया

भारत 10वीं बार विमेंस एशिया कप फाइनल में, बांग्लादेश को 40 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर विमेंस एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को होगा।

US Open 2026: कार्लोस अल्कारेज का खिताबी सपना टूटा, बेन शेल्टन ने 5 सेट के रोमांचक मुकाबले में दी मात

US Open 2026: कार्लोस अल्कारेज का खिताबी सपना टूटा, बेन शेल्टन ने 5 सेट के रोमांचक मुकाबले में दी मात

यूएस ओपन 2026 में कार्लोस अल्कारेज को क्वार्टर फाइनल में बेन शेल्टन ने हराया। निर्णायक सेट के टाई-ब्रेक में 10-7 से जीत हासिल की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर