नीरज चोपड़ा ने किया प्रभावित

Neeraj Doha Diamond League: दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने चौथा स्थान किया हासिल

भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में चौथा स्थान हासिल करने के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया।

By : हेमा गुप्ता
Neeraj Doha Diamond League: दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने चौथा स्थान किया हासिल

Neeraj Doha Diamond League: दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने चौथा स्थान किया हासिल

Neeraj Doha Diamond League: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 2026 सीजन की अपनी पहली प्रतियोगिता दोहा डायमंड लीग में चौथा स्थान हासिल किया। 85.69 मीटर के बेहतरीन थ्रो के बावजूद वे पदक रेस से चूक गए, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया।

खराब शुरूआत के बाद वापसी

प्रतियोगिता की शुरुआत नीरज के लिए निराशाजनक रही। पहले राउंड में वे डिसक्वालिफाई हो गए। हालांकि, दूसरी कोशिश में उन्होंने 82.77 मीटर का थ्रो किया, जो कॉमनवेल्थ गेम्स के क्वालिफाइंग स्टैंडर्ड (82.61 मीटर) से बेहतर था। इसी थ्रो ने उनकी कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह पक्की कर दी।

85.69 मीटर का दमदार थ्रो

तीसरी कोशिश में नीरज ने 85.69 मीटर का शानदार थ्रो फेंका। इस प्रदर्शन से वे अस्थायी रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए। चौथे थ्रो में उन्होंने 83.45 मीटर का निशाना लगाया, लेकिन टॉप-3 में जगह नहीं बना सके और अंत में चौथे स्थान पर रहे।

चोट से उबरकर किया comeback

पीठ की चोट के कारण पिछले साल नीरज का सीजन प्रभावित रहा था। लंबे ब्रेक के बाद यह उनका पहला इंटरनेशनल इवेंट था। चोट से पूरी तरह उबरकर उन्होंने 2026 कैंपेन की शुरुआत की और पहले ही मुकाबले में कॉमनवेल्थ गेम्स का टिकट कटवा लिया।

नीरज चोपड़ा अब अगले इवेंट्स में और बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जगा रहे हैं। उनका लक्ष्य 2026 के प्रमुख टूर्नामेंट्स में फिर से स्वर्ण पदक पर नजर है।

संबंधित सामग्री

यूएस के मैरिलैंड में इंदौर का जलवा, एंड्योरेंस एथलीट-उद्यमी अभिनंदन ने पूरी की फुल आयरनमैन ट्रायथलॉन

यूएस के मैरिलैंड में इंदौर का जलवा, एंड्योरेंस एथलीट-उद्यमी अभिनंदन ने पूरी की फुल आयरनमैन ट्रायथलॉन

इंदौर के अभिनंदन गुप्ता ने मैरीलैंड में अपना पहला फुल आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा किया, जिसमें उन्होंने 180 किमी साइक्लिंग और 42.2 किमी दौड़ लगाई।

एशियन गेम्स का पूरा शेड्यूल तैयार, 45 देश और 469 मेडल इवेंट; भारत के 314 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

एशियन गेम्स का पूरा शेड्यूल तैयार, 45 देश और 469 मेडल इवेंट; भारत के 314 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

एशियन गेम्स का 20वां संस्करण जापान के आइची-नागोया में शुरू हो गया है। भारत समेत 45 देश 43 खेलों में 469 मेडल इवेंट्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

खेल प्रतिभा से वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर तक, ट्रेड शो में दिखेगा नए यूपी का स्पोर्ट्स मॉडल

खेल प्रतिभा से वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर तक, ट्रेड शो में दिखेगा नए यूपी का स्पोर्ट्स मॉडल

उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं और आधुनिक खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रदर्शित करने के लिए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-4.0 में विशेष पवेलियन लगाया जाएगा।

अमेरिकी एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी के स्पोर्ट्स विज्ञापन पर बढ़ा विवाद

अमेरिकी एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी के स्पोर्ट्स विज्ञापन पर बढ़ा विवाद

एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी का नया स्पोर्ट्स विज्ञापन विवादों में है, जिसमें खेल उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें कम कपड़ों में दिखाया गया है।

CM डॉ मोहन यादव ने किया 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

CM डॉ मोहन यादव ने किया 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शहडोल में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, जिसमें कई जिलों से खिलाड़ी शामिल हुए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर