Women's T20 world cup के लिए पाकिस्तान की महिला टीम का ऐलान Women's T20 world cu...

Women's T20 World Cup 2026

Women's T20 world cup के लिए पाकिस्तान की महिला टीम का ऐलान Women's T20 world cup के लिए पाकिस्तान की महिला टीम का ऐलान

The ICC Women's T20 World Cup 2026 will be hosted by England and Wales. Pakistan team announced with Fatima Sana as captain.

womens t20 world cup के लिए पाकिस्तान की महिला टीम का ऐलान
womens t20 world cup के लिए पाकिस्तान की महिला टीम का ऐलान

Women's T20 world cup ICC वीमेंस T20 वर्ल्डकप 2026 का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई के बीच होगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड करेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने  15 सदस्यीय टीम ऐलान कर दिया है। पाक टीम आयरलैंड में होने वाली ट्राई सीरीज में भी हिस्सा लेगी।

बता दें कि, पाक ने फातिमा सना पर भरोसा जाताते हुए, दूसरे एडिशन के लिए उन्हें कप्तान बनाया है।

भारत से पहला मैच 14 जून को 

पाकिस्तान T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत भारत के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। भारत के खिलाफ T-20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 14 जून को बर्मिंघम में खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान टीम 28 मई से 4 जून तक डबलिन में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलेगी।


5 खिलाड़ियों का T-20 वर्ल्ड कप डेब्यू

पाकिस्तान की 5 खिलाड़ी T-20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें ऐमन फातिमा, नतालिया परवेज, रामीन शमीम, सायरा जबीन और तस्मिया रुबाब का नाम शामिल है। वहीं  34 वर्षीय बल्लेबाज इरम जावेद की खराब फॉर्म के बावजूद भी उन पर भरोसा जताते हुए टीम में शामिल किया गया है।

फातिमा ने 15 बॉल गेंद में ठोकी थी फिफ्टी

हाल ही में पाकिस्तान ने होम ग्राउंड पर जिम्बाब्वे को 3-0 से मात दी थी। इसी मैच में पाकिस्तान की महिला टीम की इस दौरान कप्तान फातिमा सना ने T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज 15 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी।  

पाकिस्तान का T-20 वर्ल्डकप का स्क्वॉड

फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, ऐमन फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज, रामीन शमीम, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन टीम में शामिल हैं। 

रिजर्व खिलाड़ी- अंबर कायनात, मोमिना रियासत, सदफ शम्स, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और उम्मे हानी।
 

संबंधित सामग्री

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला

खेल

जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनने की संभावना है। हार्दिक पंड्या और कोचिंग स्टाफ में बदलाव की भी चर्चा है।

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

देश-विदेश

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

बर्मिंघम में पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 259 रन का लक्ष्य दिया। जो रूट और लियाम डॉसन ने शानदार साझेदारी की।

पाकिस्तान पर भारत का तीखा हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब

देश-विदेश

पाकिस्तान पर भारत का तीखा हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी, कहा POJK में विरोध प्रदर्शन अवैध कब्जे और शोषण का परिणाम हैं। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले की भी निंदा की।

लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराया, क्रांति का नाम लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर

खेल

लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराया, क्रांति का नाम लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर

लॉर्ड्स के मैदान पर पहली बार महिला टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 270 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यस्तिका भाटिया और क्रांति गौड़ ने रिकॉर्ड बनाए।