GT Vs CSK IPL 2026: आज CSK लिए करो या मरो का मैच, जानिए हेड टू हेड

Must-Win IPL Match for CSK

GT Vs CSK IPL 2026: आज CSK लिए करो या मरो का मैच, जानिए हेड टू हेड

In the 66th match of IPL 2026, Gujarat Titans face Chennai Super Kings. CSK needs a win to stay in the playoff race, while GT is already qualified.

gt vs csk ipl 2026 आज csk लिए करो या मरो का मैच जानिए हेड टू हेड

GT Vs CSK IPL 2026: आज CSK लिए करो या मरो का मैच, जानिए हेड टू हेड |

GT Vs CSK IPL 2026: IPL 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने सामने होंगी। आज CSK के लिए करो या मरो का मैच है। अगर आज चेन्नई मैच हारती है तो वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं गुजरात टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच गई है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं इसके ठीक आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस किया जाएगा।

पॉइंट्स टेबल पर दोनों की पोजिसन

 इस सीजन में अगर दोनों टीमों के फॉम की बात करें तो गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ने अब तक 13-13 मैच खेले है, इसमें से अगर गुजरात की बात करें तो उसने 13 में से 8 मैचों में जीत हासिल कर 16 अंकों से पॉइंट्स टेबल पर दूसरे नंबर पर बनी हुई है। वहीं CSK की बात करें तो उसने अब तक 13 मैच खेले इसमें से 6 में जीत मिली वहीं 7 में हार का सामना करना पड़ा इसी के साथ CSK पॉइंट्स टेबल पर सातवें स्थान पर बनी हुई है।

GT और CSK का हेड टू हेड 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में  गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 9 मैच खेले गए, इमसें से 5 मैचों में गुजरात टीम  को जीत मिली। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 में जीत हासिल की। 

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

गुजरात टाइटंस (GT)

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद और मुकेश चौधरी।


 

प्रमुख खबरें