भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा

भारत के न्यूजीलैंड दौरे की टिकट बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 48 घंटे में 26 हजार टिकट बिके

भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे की टिकट प्री-सेल्स में रिकॉर्ड बिक्री, 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक मुकाबले होंगे।

By : शिवम् पांडेय
भारत के न्यूजीलैंड दौरे की टिकट बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 48 घंटे में 26 हजार टिकट बिके

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा

भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। न्यूजीलैंड क्रिकेट की प्री-सेल शुरू होने के बाद शुरुआती 48 घंटों में ही 26 हजार टिकट बिक गए। NZC के मुताबिक, यह प्री-सेल के दौरान अब तक की रिकॉर्ड मांग है। भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान दोनों टीमें 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेंगी।

ईडन पार्क के मैचों की सबसे ज्यादा डिमांड

ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले व्हाइट-बॉल मुकाबलों को लेकर फैंस में खास उत्साह है। यहां सीरीज का चौथा टी-20 और पहला वनडे खेला जाएगा। इन मुकाबलों के टिकट सबसे तेजी से बिक रहे हैं। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भी टिकटों की मांग काफी ज्यादा है। करीब 9 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरुआती दो टी-20 मैच 22 और 24 अक्टूबर को होंगे। इसी मैदान पर दौरे का दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक खेला जाएगा।

वेलिंगटन में भी फैंस का जबरदस्त उत्साह

वेलिंगटन में होने वाले मुकाबलों के लिए भी शुरुआती बिक्री मजबूत रही है। हेनरी स्टेडियम में तीसरा टी-20 और दूसरा वनडे खेला जाएगा, जबकि पहला टेस्ट सेलो बेसिन रिजर्व में 19 नवंबर से शुरू होगा। भारत ने वेलिंगटन में अपना आखिरी टी-20 जनवरी 2020 में खेला था। उस मुकाबले में टीम इंडिया ने सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को हराया था।

NZC बोला- भारत के मैच देखना खास मौका

न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ मार्केटिंग एंड कमर्शियल ऑफिसर ग्लेन क्रिचली ने कहा कि फैंस ने टिकट जल्दी खरीदने की अपील पर अच्छी प्रतिक्रिया दी है। शुरुआती दो दिनों में रिकॉर्ड बिक्री से पता चलता है कि बड़ी संख्या में दर्शकों ने पहले ही अपनी सीट बुक कर ली है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के फैंस के लिए भारत के खिलाफ मुकाबलों का माहौल देखने और दुनिया के बड़े क्रिकेट सितारों को करीब से देखने का यह खास अवसर है।

टिकट की कीमतों में नहीं हुई बढ़ोतरी

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस सीजन टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। क्रिकेट नेशन एक्सेस कोड के जरिए टिकट 30 न्यूजीलैंड डॉलर से कम में उपलब्ध हैं। फैंस के लिए ‘द फोर’ और ‘द सिक्स’ जैसे ग्रुप पैकेज भी रखे गए हैं। ‘द फोर’ में चार वयस्कों के टिकट, जबकि ‘द सिक्स’ में छह वयस्कों के टिकट शामिल हैं। कई मैचों को एक साथ देखने के लिए अलग-अलग वेन्यू बंडल भी उपलब्ध हैं।

7 सितंबर से आम दर्शकों के लिए बिक्री

क्रिकेट नेशन की मेंबर सेल के बाद आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री 7 सितंबर से शुरू होगी। क्रिकेट नेशन के लिए साइन अप करने वाले फैंस को प्री-सेल में पहले टिकट खरीदने का मौका मिलेगा। उन्हें इस दौरान 15 फीसदी की छूट भी दी जाएगी।

छह साल बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज

भारत करीब छह साल बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगा। टीम इंडिया ने आखिरी बार 2019/20 में न्यूजीलैंड का टेस्ट दौरा किया था। इस बार दोनों टेस्ट वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व और क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जाएंगे। कुल 12 मैचों का यह दौरा न्यूजीलैंड की मेजबानी में भारत का सबसे बड़ा दौरा बताया जा रहा है। वनडे सीरीज अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी भारतीय टीम के लिए अहम होगी।

संबंधित सामग्री

पूर्वोत्तर के युवाओं से बोले CM धामी- ‘उत्तराखंड आपका अपना घर’, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प हो रहा साकार

पूर्वोत्तर के युवाओं से बोले CM धामी- ‘उत्तराखंड आपका अपना घर’, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प हो रहा साकार

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने NeST Fest-2026 कार्यक्रम में शिरकत की, पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति और एकता की प्रशंसा की।

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; निफ्टी 23,850 के करीब

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; निफ्टी 23,850 के करीब

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 76,400 पर और निफ्टी 50 अंक गिरकर 23,850 पर बंद हुआ।

पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची!

पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची!

एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 55 रन पर ऑलआउट कर 7 विकेट से जीत हासिल की। हरमनप्रीत कौर ने अपना 150वां टी20 मैच खेला।

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी पर भारी पड़ा ये 21 साल का झारखंडी बल्लेबाज, डेब्यू में ठोके 85 रन

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी पर भारी पड़ा ये 21 साल का झारखंडी बल्लेबाज, डेब्यू में ठोके 85 रन

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में शिखर मोहन और वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई, ईस्ट जोन को मजबूती प्रदान की।

जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन में धोखाधड़ी का आरोप

जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन में धोखाधड़ी का आरोप

सुभाष चंद्रा और तीन अन्य पर ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला, LIC HFL की शिकायत पर CBI ने कार्रवाई की।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026