‘न पर्ची चलेगी और न खर्ची...’ CM भजनलाल का विपक्ष पर वार

rajasthan-cm-bhajanlal-sharma-neither-parchi-nor-kharchi-attack-on-congress-alwar

‘न पर्ची चलेगी और न खर्ची...’ CM भजनलाल का विपक्ष पर वार

‘न पर्ची चलेगी और न खर्ची’ cm भजनलाल का विपक्ष पर वार

CM Bhajanlal Alwar: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अलवर दौरे के दौरान आयोजित ‘ग्रामोत्थान शिविर’ में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल ने यहां लगे 12 विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र एवं इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर वितरित की गई। 

[caption id="attachment_133207" align="alignnone" width="1374"]लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर वितरित लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर वितरित[/caption]

प्रशासन पहुंचेगा गांव

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, क्षेत्रीय विधायक और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। CM ने कहा कि शिविरों के माध्यम से प्रशासन अब खुद गांवों तक पहुंच रहा है, जिससे आम आदमी को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 

अलवर शहर को सौगात

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर शहर के विकास के लिए 152 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के अंत में CM ने एक बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नया सचिवालय बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ‘सुशासन’ से चल रही है, और प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करने के लिए सुबह युवाओं ने मैराथन दौड़ लगाकर ‘फिट इंडिया’ का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने युवाओं और बुजुर्गों के जोश की सराहना करते हुए इसे सशक्त राजस्थान की नींव बताया।

[caption id="attachment_133208" align="alignnone" width="1369"]अलवर शहर के विकास के लिए 152 करोड़ रुपए की सौगात अलवर शहर के विकास के लिए 152 करोड़ रुपए की सौगात[/caption]

CM Bhajanlal Alwar: विपक्ष पर बरसे CM

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। CM ने कहा कांग्रेस का किसान और मजदूर से कोई लेना-देना नहीं रहा। उन्होंने पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पहले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता था, लेकिन अब उनकी सरकार ने पेपर लीक माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। CM ने कहा राजस्थान में अब भर्तियों के लिए ‘न पर्ची चलेगी और न खर्ची’, केवल प्रतिभा और मेहनत को ही स्थान मिलेगा। सभा के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल किशनगढ़बास के गांव बघेरी कलां के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत हेमसिंह भडाना के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान जनता से सीधे संवाद और समस्याओं का निराकरण करेगा। अभियान 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा।

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हरित ऊर्जा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा के नवीन प्रयास शामिल हैं।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।