पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, कई मौते, बोले - बदला लिया

pakistan-launches-airstrikes-afghanistan-revenge-multiple-deaths

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, कई मौते, बोले - बदला लिया

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक कई मौते बोले - बदला लिया

pakistan airstrikes afghanistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका और नांगरहार प्रांतों में किए गए हवाई हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े सात कैंपों और ठिकानों को निशाना बनाया गया।

‘हमले का जवाब’

सरकारी प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने X पर लिखा, "कल रात उन्होंने नांगरहार और पत्तिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें महिलाएं और बच्चो सहित कई लोग शहीद और घायल हुए हैं। इन्हीं हमलों के बाद जवाबी अटैक किया गया। पाक के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि यह इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन था। कहा, हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि हमले अफगानिस्तान की जमीन से चल रहे नेटवर्क ने कराए।

pakistan airstrikes afghanistan: कई लोगों की मौत 

इधर अफगानिस्तानी मीडिया के मुताबिक हमले में नांगरहार के एक घर को निशाना बनाया, जिससे एक ही परिवार के 23 लोग मलबे में दब गए। अब तक सिर्फ 4 लोगों को निकाले जाने की खबर है। हमले के समय पूरा परिवार सो रहा था, इसलिए उन्हें भागने का मौका ही नहीं मिला।

अमेरिकी मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन के मुताबिक इसमें अब तक करीब 20 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि, आंकड़ों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अफगानिस्तान की चेतावनी

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान को जवाब देने की चेतावनी दी है। मंत्रालय ने इन हमलों को अफगानिस्तान की गोपनीयता नीति का उल्लंघन बताया है। अफगान सूत्रों के अनुसार पक्तिका में एक धार्मिक स्कूल पर ड्रोन हमला हुआ और नांगरहार में भी कार्रवाई की गई। इधर, पाकिस्तान ने कहा है कि उन्होंने आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। 

बता दे कि, पाकिस्तान लंबे समय से तालिबान सरकार से मांग करता रहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी आतंकी संगठन को न करने दे। इस्लामाबाद का आरोप है कि TTP अफगानिस्तान से संचालित हो रहा है, जबकि तालिबान इन आरोपों से हमेशा से इनकार करता रहा है।

 

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।