World Largest Shivlinga: विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग पहुंचा बिहार!

world-largest-shivlinga-reaches-bihar

World Largest Shivlinga: विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग पहुंचा बिहार!

world largest shivlinga विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग पहुंचा बिहार

शिवलिंग 3 जनवरी शनिवार को तमिलनाडु के महाबलीपुरम से बिहार के गोपालगंज पहुंचे। इस शिवलिंग को ट्रक से यहां तक लाया गया। इस शिवलिंग को बिहार पहुंचने में 45 दिन लग गए। बता दें कि, शिवलिंग को 21 नवंबर को तमिलनाडु के महाबलीपुरम से पूर्वी चंपारण के लिए रवाना किया गया था, जो कि तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से होते हुए यहां तक पहुंचा।

कहां होगी शिवलिंग की स्थापना

इस शिवलिंग को स्थापित करने के लिए बिहार के पूर्वी चंपारण में विराट रामायण मंदिर का निर्माण कराया गया है। वहीं इस शिवलिंग को पूरे विधि - विधान के साथ स्थापित किया जाएगा। बता दें कि, यह शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम में बनाया गया है। इसकी ऊंचाई लगभग 33 फीट है, उसका वजन 210 टन वजनी है।

विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के दर्शन करने लगी भक्तों की भीड़

यह विशालकाय शिवलिंग जहां - जहां से गुजरा इसके दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ नजर आई, भक्तों ने भगवान की पूजा - अर्चना की उनका स्वागत किया। वहीं जब यह शिवलिंग बिहार पहुंचा तो भक्तो की भीड़ शिवलिंग के दर्शन करने पहुंच गई। भक्तों भगवान शिव का पूजन - आरती कर उनका स्वागत किया।

पूर्वी चंपारण में 5 जनवरी को होंगे रवाना

4 जनवरी को यह कफिला गोपालगंज में रुकेगा इसके बाद सोमवार की सुबह 5 जनवरी को शिवलिंग का काफिला पूर्वी चंपारण के लिए रवाना होगा। इसे कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया में बने विराट रामायण मंदिर में ले जाया जाएगा।

शिवलिंग का भव्य स्वरुप

इस शिवलिंग का निर्माण तमिलनाडु के महाबलीपुरम हुआ है, इस शिवलिंग को एक ही ग्रेनाइट के पत्थर से बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई 33 फीट और वजन 210 टन है। इसे बनाने में लगभग 3 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इस शिवलिंग का निर्माण महाबलीपुरम के पट्टीकाडु गांव में पिछले 10 साल से किया जा रहा है। इस शिवलिंग को शिल्पकार लोकनाथ और उनकी टीम ने बनाया है।

कब होगी मंदिर में स्थापना?

17 जनवरी को शिवलिंग स्थापित करने की तैयारी जारी है, उस दिन शिवलिंग की पीठ पूजा की जाएगी। हलांकि इस शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा बाद में की जाएगी। मंदिर के अध्यक्ष के अनुसार, जनवरी - फरवरी 2026 में शिवलिंग को पूरे विधि- विधान से स्थापित करने की संभावना है। बता दे कि, मंदिर का आकार 1080 फीट लंबा और 540 फीट चौड़ा होगा। इस मंदिर में कुल 18 शिखर और 22 मंदिर होंगे। मुख्य शिखर की ऊंचाई 270 फीट, चार शिखर की ऊंचाई 180 फीट, एक शिखर की ऊंचाई 135 फीट, आठ शिखर की ऊंचाई 108 फीट और एक शिखर की ऊंचाई 90 फीट होगी।

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।