Women’s World Cup 2025: साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच होगा रोमांचक मुकाबला!

womens-world-cup-2025-south-africa-vs-bangladesh-today-match

Women’s World Cup 2025: साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच होगा रोमांचक मुकाबला!

women’s world cup 2025 साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

Women’s World Cup 2025: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। यह मैच विशाखापट्टनम के डॉ. वायएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरु होगा। इससे पहले 2:30 बजे टॉस होगा। Read More: Aus vs Ind Women ODI: मिताली राज स्टैंड के उद्घाटन के बीच ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत, बने कई रिकॉर्ड्स…

दोनों टीमों के इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड...

साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में इंग्लैंड से मिली 10 विकेट की हार के बाद शानदार वापसी की है। टीम ने न्यूजीलैंड और भारत को हराकर लगातार 2 जीत दर्ज की हैं। और अब बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक जीत की कोशिश करेगी। फिलहाल साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं बांग्लादेश की बात करें तो बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर मजबूत शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बाद टीम को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा है, जिससे उसकी कमजोरियां सामने आई हैं।

हेड-टू-हेड: साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी...

वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच 21 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें 18 बार साउथ अफ्रीका और केवल 3 बार बांग्लादेश को जीत मिली है। पिछली बार 2022 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, जहां साउथ अफ्रीका ने 32 रनों से जीत हासिल की थी।

साउथ अफ्रीका का टॉप ऑर्डर फॉर्म में...

साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वॉलवार्ट, मारिजान कैप, ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस और आयाबोंगा खाका शानदार फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रिट्स और लुस ने शानदार पारियां खेलीं, जबकि भारत के खिलाफ वॉलवार्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। लोअर ऑर्डर में नादिन डी क्लार्क और खाका ने अहम योगदान देकर भारत के खिलाफ टीम को जीत दिलाई थी।

मौसम अपडेट: 95% बारिश की संभावना...

विशाखापट्टनम में आज मौसम चुनौतीपूर्ण रह सकता है। 13 अक्टूबर को शहर में 95% बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह से ही घने बादल छाए रहेंगे और दोपहर से शाम के बीच तेज बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है।

संभावित प्लेइंग XI

साउथ अफ्रीका

लौरा वॉलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारिजान कैप, अनेके बोश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, तुमी सेखुखुने, आयाबोंगा खाका, नोन्कुलुलेको मलाबा।

बांग्लादेश

रुबिया हैदर, शरमीन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), सोभना मोस्तरी, सुमैया अख्तर, शोरना अख्तर, फहीमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, मारुफा अख्तर, निशिता अख्तर निशी।  

संबंधित सामग्री

भारतीय राजनीति में गैंगस्टर्स के उच्चारण, एक खतरनाक प्रवृत्ति

जुर्म गाथा

भारतीय राजनीति में गैंगस्टर्स के उच्चारण, एक खतरनाक प्रवृत्ति

भारतीय राजनीति में अपराध जगत के लोगों का प्रवेश बढ़ रहा है, जिसमें गैंगस्टर्स सीधे चुनाव लड़कर संसद और विधानसभाओं में प्रवेश कर रहे हैं।

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।