Aus vs Ind Women ODI: मिताली राज स्टैंड के उद्घाटन के बीच ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासि...

mithali-raj-stand-inauguration-australia-historic-win-india-women-odi

Aus vs Ind Women ODI: मिताली राज स्टैंड के उद्घाटन के बीच ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत, बने कई रिकॉर्ड्स...

aus vs ind women odi मिताली राज स्टैंड के उद्घाटन के बीच ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत बने कई रिकॉर्ड्स

IND vs AUS Womens world Cup: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई-वोल्टेज मैच आज, पहले इंडिया करेगी बल्लेबाजी…

मैच के दौरान बने कई रिकॉर्ड्स...

ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड रन चेंज...

ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट 331 रन हासिल कर जीत दर्ज की। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था, जिसने 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 305 रन का टारगेट हासिल कर जीत दर्ज की थी।

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास..बनाए रिकॉर्ड्स...

भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। 1. विमेंस वनडे में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाली दुनिया की 5वीं और भारत की दूसरी खिलाड़ी बनीं। 2. सबसे युवा (29 वर्ष) खिलाड़ी के रूप में यह उपलब्धि हासिल की। 3. उन्होंने 112वीं पारी की 5568वीं गेंद पर 5000 रन पूरे किए — यह दोनों ही मामलों में विश्व रिकॉर्ड है। 4. मंधाना ने वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर (129 पारियां) और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (6182 गेंदें) को पीछे छोड़ा। 5. मंधाना ने इस साल 1062 रन पूरे किए और ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बेलिंडा क्लार्क का 1997 का 970 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 5वीं बार 50+ स्कोर...

मंधाना ने इस मैच में 80 रन बनाए। यह उनके लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 5वां 50+ स्कोर रहा। उनके पिछले पांच स्कोर: 105, 58, 117, 125, और 80 रन। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा (10 बार) 50+ स्कोर बनाने वाली भारतीय भी बन गईं, मिताली राज (9 बार) को पीछे छोड़ते हुए।

एलिस पेरी का नया रिकॉर्ड...

ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी ने विमेंस वनडे में सबसे ज्यादा 56 कैच लेकर नया ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने एलेक्स ब्लैकवेल (55) और मेग लैनिंग (53) को पीछे छोड़ा।

भारत का वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने 330 रन बनाकर वर्ल्ड कप इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 317/8 (वेस्टइंडीज के खिलाफ, 2022) था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का हाईएस्ट टोटल...

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप इतिहास में भी सबसे बड़ा स्कोर बनाया — 330 रन। पहले भारत ने 2022 में डर्बी में 281/4 और ऑकलैंड में 277/7 रन बनाए थे।

स्मृति मंधाना – प्रतिका रावल की रिकॉर्ड ओपनिंग पार्टनरशिप...

दोनों ने 155 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप बनाई। यह 1973 में इंग्लैंड की एनिड ब्लैकवेल और लिन थोमस (101 रन) का रिकॉर्ड तोड़ती है।

विशाखापट्टनम स्टेडियम में मिताली राज स्टैंड का उद्घाटन...

मैच से पहले स्टेडियम में पूर्व कप्तान मिताली राज के नाम पर स्टैंड का उद्घाटन किया गया, जबकि विकेटकीपर रवि कल्पना के नाम पर एक गेट का नाम रखा गया।

भारत को मिला 5 पेनल्टी रन...

भारतीय पारी के दौरान एक अनोखा पल देखने को मिला जब विकेटकीपर के पीछे रखे हेलमेट से गेंद टकराने पर टीम इंडिया को 5 पेनल्टी रन मिले।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।