Wimbledon 2025: जेसिका पेगुला पहले ही दौर में बाहर, अल्काराज और सबालेंका की धमाकेदार शुरुआत...

wimbledon-2025-pegula-out-alcaraz-sabalenka-strong-start

Wimbledon 2025: जेसिका पेगुला पहले ही दौर में बाहर, अल्काराज और सबालेंका की धमाकेदार शुरुआत...

wimbledon 2025 जेसिका पेगुला पहले ही दौर में बाहर अल्काराज और सबालेंका की धमाकेदार शुरुआत

Wimbledon 2025: विंबलडन 2025 में महिला सिंगल्स के पहले ही राउंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। दुनिया की नंबर-3 और तीसरी सीड अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। उन्हें इटली की एलिसाबेटा कोकियारेटो ने महज 58 मिनट में 6-2, 6-3 से हरा दिया। Read More: Wrestler Vinesh Becomes Mother: मां बनीं रेसलर विनेश फोगाट…. 31 वर्षीय पेगुला का यह इस सीजन का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। पिछले 5 वर्षों में यह पहली बार है जब वे किसी ग्रैंड स्लैम के पहले राउंड में हारकर बाहर हुई हैं। इससे पहले 2020 फ्रेंच ओपन में उन्हें पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा था।

Wimbledon 2025: आर्यना सबालेंका की दमदार शुरुआत, वर्ल्ड नंबर-1 रहते हुए दर्ज की 50वीं जीत...

महिला टेनिस में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। उन्होंने कनाडा की कार्सन ब्रेंस्टीन को 6-1, 7-5 से सीधे सेटों में मात दी। यह सबालेंका की WTA टूर पर वर्ल्ड नंबर-1 रहते हुए 50वीं जीत रही। वे ऐसा करने वाली दुनिया की नौवीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मार्टिना हिंगिस, सेरेना विलियम्स, लिंडसे डेवनपोर्ट, जस्टिन हेनिन, कैरोलीन वोज्नियाकी, विक्टोरिया अजारेंका, एश्ले बार्टी और इगा स्वियातेक ने हासिल की थी।

डिफेंडिंग चैंपियन अल्काराज ने 5 सेटों में जीता रोमांचक मुकाबला...

पुरुष सिंगल्स में दो बार के चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने जीत से अपने अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इटली के फैबियो फोगनिनी को पांच सेटों के मैराथन मुकाबले में 7-5, 6-7 (5-7), 7-5, 2-6, 6-1 से हराया। यह मुकाबला 4 घंटे से ज्यादा चला और दर्शकों को रोमांच से भर दिया। अल्काराज अब दूसरे राउंड में 21 वर्षीय टार्वेट से भिड़ेंगे, जिन्होंने पहले राउंड में स्विट्जरलैंड के लिएंड्रो रीडी को हराया।

मेदवेदेव और होल्गर रून भी पहले राउंड में हुए बाहर...

टूर्नामेंट के पहले राउंड में डेनियल मेदवेदेव और 8वीं सीड होल्गर रून भी उलटफेर का शिकार हो गए। मेदवेदेव को फ्रांस के बेंजामिन बोंजी ने 7-6, 3-6, 7-6, 6-2 से हराकर बाहर किया। वहीं रून को निकोलस जैरी के खिलाफ पांच सेटों में 4-6, 4-6, 7-5, 6-3, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। ये दोनों हारें दर्शाती हैं कि इस बार विंबलडन में पहले राउंड से ही अप्रत्याशित नतीजे देखने को मिल रहे हैं।  

संबंधित सामग्री

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, क्या वैभव करेंगे डेब्यू?

खेल

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, क्या वैभव करेंगे डेब्यू?

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज बेलफास्ट में होगा। पहले मैच में भारत को हार मिली थी। वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की संभावना है।

एमपी में मानसून सक्रिय, 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

राज्य

एमपी में मानसून सक्रिय, 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ा, भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी से जनजीवन प्रभावित। बिजली आपूर्ति बाधित, सड़कें अवरुद्ध।

सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के कुकरू में योग और पौधरोपण किया, सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।

एमपी में बिजली का कहर, 4 की मौत: 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून, यूपी में आज दस्तक के आसार

देश-विदेश

एमपी में बिजली का कहर, 4 की मौत: 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून, यूपी में आज दस्तक के आसार

मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। मानसून ने 22 राज्यों तक दस्तक दी है, अगले कुछ दिनों में यूपी में भी प्रवेश की संभावना है।

भारतीय राजनीति में गैंगस्टर्स के उच्चारण, एक खतरनाक प्रवृत्ति

जुर्म गाथा

भारतीय राजनीति में गैंगस्टर्स के उच्चारण, एक खतरनाक प्रवृत्ति

भारतीय राजनीति में अपराध जगत के लोगों का प्रवेश बढ़ रहा है, जिसमें गैंगस्टर्स सीधे चुनाव लड़कर संसद और विधानसभाओं में प्रवेश कर रहे हैं।