Vijay Hazare Trophy 2025-26: फाइनल में सौराष्ट्र को हराकर विदर्भ ने खिताब पर जमाया कब्जा!

vijay-hazare-trophy-2025-26-vidarbh-won-the-trophy

Vijay Hazare Trophy 2025-26: फाइनल में सौराष्ट्र को हराकर विदर्भ ने खिताब पर जमाया कब्जा!

vijay hazare trophy 2025-26 फाइनल में सौराष्ट्र को हराकर विदर्भ ने खिताब पर जमाया कब्जा

Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में विदर्भ टीम ने 2 बार की चैंपियन रह चुकी सौराष्ट्र टीम को 38 रन से हराकर खिताब पर जमाया कब्जा। पहली बार विदर्भ टीम ने विजय हजारे की ट्रॉफी अपने नाम की है। बता दें कि, यह मैच 18 जनवरी रविवार को बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड में खेला गया, जिसमें सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ टीम ने 8 विकेट के खोकर 317 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं जबाव में विदर्भ टीम 279 रन ही बना सकी। टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।

अथर्व का शानदार शतक

विदर्भ टीम के ओपनर अथर्व टाइडे ने 97 गेंद में शानदार शतक लगाया और 115 गेंद में 128 रन बनाए, जिसमें15 चौके और 3 छक्के शामिल रहें। अथर्व का इस साल के टूर्नामेंट में यह पहला शतक रहा, जबकि लिस्ट A क्रिकेट में उन्होंने तीसरी बार शतक ठोका। यश रठौड़ ने फिफ्टी ठोकी और 54 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल। इसके अलावा रविकुमार समर्थ ने 25 रन, अमन मोखाड़े ने 33 रन, मोहम्मद फैज ने 19, कप्तान हर्ष दुबे ने 17 रन और दर्शन नालकंडे ने 14 रन बनाए। वहीं सौराष्ट्र की ओर से अंकुर पंवार ने 4 विकेट चटकाएं। चेतन सकारिया और चिराग जनी को 2-2 विकेट मिले।

सौराष्ट्र टीम नहीं जीत सकी खिताब

318 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की शुरुआत खराब रही। टीम 48.5 ओवर में सिमट गई। 30 रन में ही टीम ने 2 विकेट गवां दिए। कप्तान हार्विक देसाई 20 रन और विश्वराज जडेजा 9 रन बनाकर आउट हो गएं। फिर प्रेरक मांकड़ ने सौराष्ट्र के लिए सर्वाधिक 88 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल रहें। इनके अलावा चिराग जनी ने 63 गेंदों में 64 रन बनाए, इसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहें। विदर्भ की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे यश ठाकुर ने 4 विकेट झटके। नाचिकेट भूटे को 3 विकेट, दर्शन नालकंडे को 2 विकेट, कप्तान हर्ष दुबे ने 1 विकेट चटकाया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सौराष्ट्र हार्विक देसाई (विकेटकीपर/कप्तान), प्रेरक मांकड़, विश्वराज जड़ेजा, सम्मर गज्जर, चिराग जानी, पार्श्वराज राणा, धर्मेंद्रसिंह जाडेजा,रुचित अहीर, अंकुर पंवार, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया। विदर्भ हर्ष दुबे (कप्तान), अथर्व तायडे, नचिकेत भुटे, फैज मोहम्मद शेख, अमन मोखड़े,रविकुमार समर्थ, रोहित बिनकर (विकेटकीपर), यश राठौड़,पार्थ रेखाडे, यश ठाकुर, दर्शन नालकंडे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।