Vaibhav Turned 15 Years Old: टीम इंडिया का हिस्सा बनने के लिए तैयार वैभव सूर्यवंशी!

vaibhav-suryavanshi-turned-15-team-india-future-star

Vaibhav Turned 15 Years Old: टीम इंडिया का हिस्सा बनने के लिए तैयार वैभव सूर्यवंशी!

vaibhav turned 15 years old टीम इंडिया का हिस्सा बनने के लिए तैयार वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Turned 15 Years Old: वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हो चुके हैं। अब वैभव का इंतजार खत्म हुआ। अब वैभव भारत के लिए इंटरनेशल क्रिकेट खेल सकेंगे। साल 2026 में इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा है। उन्होंने 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स टीम से ही डेब्यू किया था।

ICC के प्लेयर एलिजिबिलिटी नियमों के मुताबिक, 'अब वैभव सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह पात्र हो गए हैं।'

क्या कहता है ICC का नियम?

ICC के आर्टिकल 4.1 के मुताबिक, किसी भी खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए उसकी उम्र 15 साल होनी चाहिए। इस नियम को साल 2020 में लागू किया गया था, इस दौरान कहा गया था कि- 'किसी भी खिलाड़ी को नेशनल क्रिकेट फेडरेशन का प्रतिनिधित्व करने के लिए या इंटरनेशनल मैच में खेलने के लिए उसकी उम्र 15 साल होनी चाहिए। अब जब सूर्यवंशी 15 साल के हो चुके हैं तो वो अब भारत की सीनियर टीम में खेलने के योग्य हो चुके हैं।'

RR की ओर से खेलेंगे सूर्यवंशी

IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में टीम में शामिल कर लिया था। IPL में डेब्यू के दौरान उन्होंने पहली गेंद पर ही छक्का ठोका दिया था, वहीं अपने बल्लेबाजी का कमाल दिखाते हुए, वैभव ने 35 गेंदों पर शतक लगाया था। ये टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज शतक था, पहले नंबर पर क्रिश गेल हैं।

IPL में अर्धशतक बनाने वाले पहले प्लेयर

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक ठोका था, इसी के साथ वो फिफ्टी लगाने वाले सबसे यंगेस्ट प्लेयर बन गए। इसके पहले 2019 में 17 साल की उम्र में रियान पराग ने IPL में फिफ्टी लगाया था।

घरेलू क्रिकेट में शानदार शुरुआत

वैभव ने कम उम्र में ही घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने बिहार के लिए अब तक 8 फर्स्ट क्लास और 8 लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 207 रन दर्ज हैं, जबकि लिस्ट-ए में उन्होंने 353 रन बनाए हैं। इसके अलावा, टी-20 फॉर्मेट में वह 18 मैचों में 701 रन ठोक चुके हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का सबूत है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में मचाया धमाल

अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए वैभव ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

मुश्ताक अली ट्रॉफी में उपलब्धि

हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी सूर्यवंशी इतिहास रच दिया। 14 साल की उम्र में उन्होंने टूर्नामेंट में शतक जड़कर सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। 2 दिसंबर को ईडन गार्डेंस में महाराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 108 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे।

इतना ही नहीं, वह 14 साल की उम्र में तीन T-20 शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी भी बन गए हैं।

कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां

वैभव ने घरेलू क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

  1. Vijay Hazare Trophy में वह सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।
  2. Ranji Trophy में 93 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
  3. Syed Mushtaq Ali Trophy में उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों पर 144 रन ठोक दिए।

उनकी लगातार शानदार पारियों को देखते हुए माना जा रहा है कि अगर वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो जल्द ही भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हरित ऊर्जा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा के नवीन प्रयास शामिल हैं।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राज्य

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की।