एक गलती, और दमाद के साथ सास....

udaipur-accident-truck-hits-car-3-injured-2-dead

एक गलती, और दमाद के साथ सास....

एक गलती और दमाद के साथ सास

Truck Hits Car Accident: उदयपुर में गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाइवे के पास 14 अप्रैल की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार सास और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 साल का पोता गंभीर रुप से घायल हो गया। बता दें कि, ट्रक कार पर टक्कर मारने के बाद पलट गया, जिसकी वजह से ट्रक ड्राइवर को भी गंभीर चोटे आईं। इससे हाईवे पर जाम लग गया।

पुलिस को दी सूचना

हादसे की जानकारी मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला और बेकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। वहां से घायलों को तुरंत उदयपुर एमबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। वहीं, कार में फंसी मृतक महिला और युवक को बाहर निकालकर मालवा चौराहा हॉस्पिटल में पोस्टमाॉर्टम के लिए भेजा गया।

उदयपुर से जोधपुर जा रहे थे कार सवार

थाना प्रभारी ने बताया कि- 'हादसे में कार सवार सास दया भट्ट (55) और उनके दामाद पुष्पराज (32) की मौत हो गई। जबकि सास का 10 साल का पोता गंभीर घायल हो गया। जिसका हॉस्पिटल में इलाज जारी है। जोधपुर निवासी ये परिवार उदयपुर से पिंडवाड़ा होते हुए जोधपुर जा रहा था। हादसे में ट्रक ड्राइवर और एक ट्रेलर ड्राइवर भी घायल हैं, उन्हें भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। क्रेन की मदद से ट्रक, कार और ट्रेलर को साइड में कराकर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कराई गई।'

मृतक परिजनों को दी सूचना

थानाधिकारी ने आगे बताया कि- 'मृतक के परिजनों को सूचना दी है। उनके उदयपुर पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। साथ ही लिखित रिपोर्ट लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।'

Also Read- Bharatpur Theft death: हाईटेंशन लाइन का तार चोरी करने आया चोर तार में लटका, करंट से मौत!

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।