Bharatpur Theft death: हाईटेंशन लाइन का तार चोरी करने आया चोर तार में लटका, करंट से मौत!

bharatpur-33kv-line-electrocution-theft-death-injury

Bharatpur Theft death: हाईटेंशन लाइन का तार चोरी करने आया चोर तार में लटका, करंट से मौत!

bharatpur theft death हाईटेंशन लाइन का तार चोरी करने आया चोर तार में लटका करंट से मौत

Bharatpur Theft death: भरतपुर में हाईटेंशन बिजली लाइन से तार चुराने आएं चोर की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं एक साथी चोर का करंट से हाथ झुलस गया। उनके साथी चोर उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया और फरार हो गए। घायल चोर की हालत गंभीर होने की वजह से उसे जयपुर की हॉस्पिटल में रेफर कराया गया। यह मामला चिकसाना थाना इलाके के इकरन गांव का है

तार चोरी करने के दौरान मौत

33KV बिजली लाइन तार चुराने के दौरान करंट लग गया। इस वजह से वो चोर करीब 7 घंटे तक शव तार पर लटका रहा। 12 अप्रैल रविवार सुबह करीब 8 बजे लोगों ने बिजली के तार पर शव लटकते देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद करवाकर शव को नीचे उतारा।

मृतक के खिलाफ 4 मामले दर्ज

जानकारी के मुताबिक, मृतक और उसका घायल साथी चोर के खिलाफ पहले से बिजली तार चोरी करने के 4 मामले दर्ज हैं। घटनास्थल के पास एक बोलेरो खड़ी थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इनके साथ चोरी करने में 6 लोग और शामिल थे।

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान सुनील (30) के रुप में की गई, जिसके पिता का नाम इंद्रजीत है, जो कि निवासी कृष्णा धाम कॉलोनी के हैं। पुलिस ने शव का पंचनाम का पोस्टमॉर्टम करवाया।

रिपोर्ट में सामने आया कि, चोरी करने आए चोर की मौत करंट लगने की वजह हुई। इस वजह से चोर का शरीर बुरी तरह झुलस गया। वहीं मृतक का पैर जलकर शरीर से अलग हो गया।

घायल चोर गौरव का बयान

पुलिस पूछताछ में घायल गौरव ने बताया कि-'4 दिन पहले भी उसने अपने साथी सुनील और अन्य लोगों ने साथ इकरन इलाके में बिजली के तार चोरी किए थे। शनिवार देर रात करीब 12 बजे वह सुनील और अन्य साथियों के साथ दोबारा बिजली के तार चोरी करने आया था।

वह और सुनील बिजली के तार काटने की कोशिश कर रहे थे, उस समय तारों में करंट था। तार काटते ही सुनील और वह खुद करंट की चपेट में आ गए। सुनील तारों पर लटका रह गया, जबकि वह दूर जाकर गिरा। इसके बाद उसके साथियों ने उसे RBM अस्पताल में भर्ती करवाया और फरार हो गए। उधर, बिजली विभाग मृतक और उसके घायल साथी के खिलाफ बिजली के तार चोरी करने की FIR दर्ज कराई।'

  Also Read- Rajasthan Sarpanch Son Suicide: ट्रॉली में फंदा डालकर सरपंच के बेटे ने किया सुसाइड!

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।