Temple Roof Collapse Auraiya: यूपी के औरैया जनपद में मंदिर का छज्जा गिरने से दो ...

temple-roof-collapse-auraiya-children-killed

Temple Roof Collapse Auraiya: यूपी के औरैया जनपद में मंदिर का छज्जा गिरने से दो बच्चों की मौत, दो गंभीर घायल

temple roof collapse auraiya यूपी के औरैया जनपद में मंदिर का छज्जा गिरने से दो बच्चों की मौत दो गंभीर घायल

ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ हादसा

Temple Roof Collapse Auraiya: खबर यूपी के औरैया जनपद के बिधूना तहसील क्षेत्र से है जहां मढ़ा माछी गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बतादें कि खेत से चने की फसल उठाने जा रहा एक ट्रैक्टर मंदिर के बाहर बने छज्जे से टकरा गया। इस टक्कर से छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। छज्जे के नीचे बैठे तीन बच्चे और एक बुजुर्ग इसकी चपेट में आ गए।

मौके पर चीख-पुकार, ग्रामीणों ने बचाई जान

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए छज्जे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने रौनक 8 वर्ष और कजरी 12 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बुजुर्ग अजय पाल 73 वर्ष और साक्षी 18 वर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है।

[caption id="attachment_76339" align="alignnone" width="300"]Temple Roof Collapse Auraiya: Temple Roof Collapse Auraiya:[/caption]

read more: Bhopal CRIME: ‘अरबाज भाई हमारे बाप हैं’…

गंभीर घायलों को सैफई किया गया रेफर

सीएचसी बिधूना में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए सैफई हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की त्वरित कार्रवाई

Temple Roof Collapse Auraiya:  जैसे ही इस हादसे की जानकारी जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक को मिली, वे तुरंत बिधूना सीएचसी पहुंचे। घायलों की स्थिति का जायजा लिया और निर्देश दिए कि उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से हायर सेंटर भिजवाया जाए। दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

और भी ऐसी खबरों के लिए डाउनलोड करें nation mirror app 

संबंधित सामग्री

अगर रातभर नहीं आती नींद? तो ये आसान ट्रिक्स मिनटों में दिला सकती हैं आराम

लाइफ स्टाइल

अगर रातभर नहीं आती नींद? तो ये आसान ट्रिक्स मिनटों में दिला सकती हैं आराम

बदलती लाइफस्टाइल और तनाव के कारण नींद न आने की समस्या हो सकती है। जानिए कुछ आसान ट्रिक्स जो नींद लाने में मदद कर सकती हैं।

नवरात्रि के पांचवें दिन करें स्कंदमाता की उपासना, जानें मंत्र और प्रसाद

सनातन

नवरात्रि के पांचवें दिन करें स्कंदमाता की उपासना, जानें मंत्र और प्रसाद

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन विशेष मंत्र और प्रसाद के साथ पूजा की जाती है, जिससे भक्तों को विशेष लाभ मिलता है।

हिमाचल से तीन साल तक बिजली खरीदेगा पंजाब, जल्द होगा पावर परचेज एग्रीमेंट

राज्य

हिमाचल से तीन साल तक बिजली खरीदेगा पंजाब, जल्द होगा पावर परचेज एग्रीमेंट

पंजाब सरकार ने हिमाचल प्रदेश से अगले तीन वर्षों तक बिजली खरीदने की योजना बनाई है। यह समझौता पंजाब को पीक सीजन में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

बीजेपी ने पंजाब चुनाव के लिए कसी कमर, संगठन विस्तार के तहत नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

राज्य

बीजेपी ने पंजाब चुनाव के लिए कसी कमर, संगठन विस्तार के तहत नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

पंजाब में भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है।

बाढ़ या भारी बारिश से ट्रेन रद्द होने पर यात्रियों को मिलेगा पूरा टिकट रिफंड

राज्य

बाढ़ या भारी बारिश से ट्रेन रद्द होने पर यात्रियों को मिलेगा पूरा टिकट रिफंड

मानसून की वजह से रद्द ट्रेनों का टिकट रिफंड प्रक्रिया सरल है। IRCTC और PRS दोनों के लिए यात्री अपने पैसे पूरी तरह वापस पा सकते हैं।