Bhopal CRIME: ‘अरबाज भाई हमारे बाप हैं’…

bhopal-miscreants-stripped-a-minor-boy-naked

Bhopal CRIME: ‘अरबाज भाई हमारे बाप हैं’…

bhopal crime ‘अरबाज भाई हमारे बाप हैं’…

Bhopal boy naked crime news : भोपाल में बदमाशों ने नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटा

Bhopal boy naked crime news : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि उनमें अब पुलिस का खौफ भी नहीं है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक नाबालिक को नग्न कर बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की. इतना ही नहीं उसके मुंह पर चप्पल भी मारी गई.

बदमाशों ने नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटा

बदमाशों ने नाबालिग लड़के को नग्न कर बेल्ट से मारपीट करने का वीडियो भी बनाया है, जिसमें पीड़ित रोते हुए हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन बदमाश उसे और मार रहे हैं. कभी बेल्ट से तो कभी चप्पल से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं और पीड़ित बार-बार कह रहा है… “अरबाज भाई हमारे बाप हैं.”

पिस्टल दिखाकर कर किया किडनैप

आरोप है कि नाबालिक को एमपी नगर क्षेत्र से बदमाश पिस्टल दिखाकर अपहरण कर कोकता क्षेत्र में लेकर गए, जहां उसको नग्न कर बेल्ट से मारपीट की गई. उसके मुंह पर चप्पलें मारी गईं और उससे अरबाज मेरा बाप है बुलवाया गया. पीड़ित ने वीडियो जारी कर कहा कि करीब 20 दिन पहले अरबाज शेख, शानू कोकता, अल्पाफ बांडीया सहित कई बदमाश उसे पिस्टल दिखाकर एमपी नगर से उठा कर कोलता क्षेत्र में ले गए थे.

वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

यहां तीन घंटे तक बदमाशों ने मारपीट की. शरीक नाम के युवक को वीडियो कॉल पार मारपीट दिखाई गई. उसने और मारने का कहा. पीड़ित का कहना है कि बदमाशों ने कहा कि अगर वह पुलिस में शिकायत करेगा तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देंगे, लेकिन उन्होंने मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया.

पीड़ित ने कहा- मेरी मौत के जिम्मेदार यही लोग होंगे

इसके साथ ही पीड़ित ने कहा कि अगर मुझे कुछ होता है तो मेरी मौत का जिम्मेदार शरीक, अरबाज शेख और अल्ताफ बांडीया होंगे. पीड़ित ने गौतम नगर थाने में शिकायत की थी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और केस डायरी एमपी नगर थाने भेज दी. अब एमपी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है. Read More:- भारतीय एस्ट्रोनॉट के साथ स्पेस जाएंगे टार्डीग्रेड्स: जानें क्यों भेजे जा रहे हैं ये अनोखे जीव ?  Watch Now:- Nation Mirror पर भोपाल नगर निगम कमिश्नर Exclusive Interview Click this:- Download Our News App For Latest Update  and "Follow" whatsapp channel

संबंधित सामग्री

नवरात्रि के पांचवें दिन करें स्कंदमाता की उपासना, जानें मंत्र और प्रसाद

सनातन

नवरात्रि के पांचवें दिन करें स्कंदमाता की उपासना, जानें मंत्र और प्रसाद

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन विशेष मंत्र और प्रसाद के साथ पूजा की जाती है, जिससे भक्तों को विशेष लाभ मिलता है।

बीजेपी ने पंजाब चुनाव के लिए कसी कमर, संगठन विस्तार के तहत नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

राज्य

बीजेपी ने पंजाब चुनाव के लिए कसी कमर, संगठन विस्तार के तहत नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

पंजाब में भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है।

बाढ़ या भारी बारिश से ट्रेन रद्द होने पर यात्रियों को मिलेगा पूरा टिकट रिफंड

राज्य

बाढ़ या भारी बारिश से ट्रेन रद्द होने पर यात्रियों को मिलेगा पूरा टिकट रिफंड

मानसून की वजह से रद्द ट्रेनों का टिकट रिफंड प्रक्रिया सरल है। IRCTC और PRS दोनों के लिए यात्री अपने पैसे पूरी तरह वापस पा सकते हैं।

मध्यप्रदेश में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, दस्तावेज अपलोड और सत्यापन अनिवार्य

राज्य

मध्यप्रदेश में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, दस्तावेज अपलोड और सत्यापन अनिवार्य

मध्यप्रदेश सरकार ने 10 हजार प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ की, दस्तावेज अपलोड और सत्यापन प्रक्रिया जारी।

मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में यूसीसी और मेडिकल यूनिवर्सिटी पुनर्गठन पर अहम फैसले संभव

राज्य

मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में यूसीसी और मेडिकल यूनिवर्सिटी पुनर्गठन पर अहम फैसले संभव

मध्यप्रदेश में आज मंत्रिमंडल की बैठक होगी जिसमें समान नागरिक संहिता और मेडिकल यूनिवर्सिटी के पुनर्गठन पर चर्चा की जाएगी।