भाजपा की पंजाब में चुनावी तैयारी

बीजेपी ने पंजाब चुनाव के लिए कसी कमर, संगठन विस्तार के तहत नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

पंजाब में भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है।

बीजेपी ने पंजाब चुनाव के लिए कसी कमर, संगठन विस्तार के तहत नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार कर दिया है। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शनिवार को राज्य के विभिन्न संगठनात्मक जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। पार्टी का मानना है कि मजबूत संगठन के दम पर आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है। इसी रणनीति के तहत बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने की दिशा में यह अहम कदम उठाया गया है।

नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे

प्रदेशाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब में संगठन को लगातार मजबूत कर रही है ताकि हर क्षेत्र में पार्टी की पहुंच बढ़े और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियों के साथ जोड़ा जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अपने अनुभव, समर्पण और मेहनत के बल पर संगठन को नई मजबूती देंगे तथा पार्टी की नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे।

जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया

घोषित सूची के अनुसार अमृतसर ग्रामीण-2 (मजीठा) से सरदार कंवर बीर सिंह मंजिल, अमृतसर शहरी से सलील कपूर, बरनाला से नरेंद्र गर्ग नीटा, फरीदकोट से गौरव कक्कड़, फाजिल्का से सुखविंदर सिंह काका कंबोज, होशियारपुर ग्रामीण से योगेश सपरा, होशियारपुर शहरी से सतीश ठाकुर बावा, जालंधर शहरी से अशोक सरीन हिक्की, जालंधर ग्रामीण नॉर्थ से मनमीत सिंह विक्की, जालंधर ग्रामीण साउथ से जगबीर सिंह बराड़, कपूरथला से चेतन सूरी, लुधियाना शहरी से सुनील मौदगिल, श्री मुक्तसर साहिब से सतीश असीजा, रूपनगर (रोपड़) से अजय वीर सिंह लालपुरा, संगरूर-वन से मतिंदर सिंह तथा तरनतारन से सतनाम सिंह भुल्लर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूती प्रदान करेगा

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य पंजाब के प्रत्येक जिले में एक मजबूत, सक्रिय और जनकेंद्रित संगठन तैयार करना है। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों से कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि यह संगठनात्मक विस्तार आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूती प्रदान करेगा।

संबंधित सामग्री

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दूसरी मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, परंतु अधिकारिक जानकारी अभी बाकी है।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में मान सरकार ने 2026-27 के लिए बिजली दरों में प्रति यूनिट 0.70 से 1.55 रुपये तक की कटौती की है, जिससे विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक,चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक,चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम के साथ पहली बैठक की, जिसमें चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती पर फोकस किया गया।

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर बादल के बयान के बाद पंजाब में BJP और अकाली दल के संभावित गठबंधन की चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026