Taapsee Pannu NGO visit: तापसी पन्नू ने 100 बच्चियों को गोद लेने के बाद NGO में निभाई ये खास रस्म

taapsee-pannu-nanhi-kali-ritual-after-marriage

Taapsee Pannu NGO visit: तापसी पन्नू ने 100 बच्चियों को गोद लेने के बाद NGO में निभाई ये खास रस्म

taapsee pannu ngo visit तापसी पन्नू ने 100 बच्चियों को गोद लेने के बाद ngo में निभाई ये खास रस्म

Taapsee Pannu NGO visit: फिल्मों के साथ सामाजिक सहभागिता में भी निभा रहीं जिम्मेदारी तापसी पन्नू जिन्हें आप उनके जानदार अभिनय और बेहतरीन अदाकारी के लिए जानते है। लेकीन वे उतनी सजग अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति भी है । तपसी अपने ‘नन्ही फांउडेशन’ के ‘नन्ही कली प्रोजेक्ट' के तहत 100 बच्चियों को गोद ले चुकी हैं। इस एनजीओ में तापसी अपनी शादी के डेढ़ साल बाद पहुंची जिसकी जानकारी तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की ।

Readmore:Kajol Trolled Over Language Choice: हिन्दी बोलने को लेकर भड़कीं काजोल!

शादी के डेढ़ साल बाद खास पारंपरिक रस्म निभाई

अपने पति मथायस बो के साथ तापसी जब अपने एनजीओ पहुंची तो उनकी शादी के डेढ़ साल पूरे होने की खुशी में खास पारंपरिक रस्म निभाई गई , यह रस्म तब की जाती है जब लड़की अपनी शादी के बाद पहली बार मायके में पहुंच ती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

शादी के बाद तापसी का खास वेलकम

तापसी ने हाल ही में अपने इंस्टा पोस्ट के माध्यम से ‘नन्ही कली प्रोजेक्ट’ की विजिट से जुड़ा एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। वीडियो में तापसी और उनके पति मथायस बो एक पारंपरिक रस्म में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। इस खूबसूरत वीडियो में दोनें काफी खुश नजर आए । देखा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे के बगल में बैठे हैं और एनजीओ की महिलाएं व बच्चियां उन्हें घेरकर पारंपरिक ढंग से स्वागत कर रही हैं।

तापसी को महीलाओं ने दिए कई उपहार

वीडियो में तापसी सिर पर दुपट्टा ओढ़े दिख रही हैं, जबकि मथायस शांत भाव से उनके पास बैठे हैं। इस दौरान महिलाओं ने दोनों को गेंदे के फूलों की मालाएं पहनाईं और तापसी की गोद में फल, मिठाइयाँ व उपहार रखे। यह रस्म उस परंपरा से जुड़ी है जो तब निभाई जाती है जब कोई महिला शादी के बाद पहली बार अपने मायके आती है।

वीडियो के साथ व्यक्त की भावनाएं

वीडियो के साथ तापसी ने एक इमोशनल वॉयस ओवर भी जोड़ा। उन्होंने कहा, "वैसे तो मैं और मथायस इन लड़कियों और उनके परिवारों से कई सालों से जुड़े हुए हैं... लेकिन यह यात्रा खास थी। हमें इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि ये हमारी शादी के बाद पहली मुलाकात थी .इन नन्ही कलियों से। एक बहुत प्यारी रस्म निभाई गई जो आमतौर पर तब होती है जब एक लड़की शादी के बाद पहली बार अपने घर आती है। कुछ अच्छा करना चाहो तो बदले में अनजाने में भी बहुत कुछ अच्छा मिल जाता है। बहुत सारी दुआएं लेकर जा रही हूं।”

बैडमिंटन खिलाड़ी से की 2024 में की थी शादी

  • तापसी ने मार्च 2024 में अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे बैडमिंटन खिलाड़ी मथायस बो से शादी की थी।
  • यह शादी उदयपुर में बेहद निजी तरीके से संपन्न हुई, जिसकी खबर बाद में सामने आई।

बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती है तापसी

Taapsee Pannu NGO visit: तापसी पन्नू बॉलीवुड की एक  अभिनेत्री हैं, जिन्होंने पिंक, थप्पड़, नाम शबाना, मुल्क, मिशन मंगल, हसीन दिलरुबा और डंकी जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बागेश्वर और देहरादून में स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बागेश्वर और देहरादून में स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ, विभिन्न जिलों में स्कूल बंद करने पड़े।

अल्काराज को बड़ा झटका! कलाई की चोट से सिनसिनाटी ओपन से बाहर, US ओपन पर भी संकट

खेल

अल्काराज को बड़ा झटका! कलाई की चोट से सिनसिनाटी ओपन से बाहर, US ओपन पर भी संकट

कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन 2026 से बाहर हो गए हैं, जिससे यूएस ओपन में उनके खेलने पर भी सवाल उठ गए हैं।

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

राज्य

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनके और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बीच कोई नाराजगी या मतभेद नहीं है।

UP विधानसभा में ₹59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, CM योगी बोले - सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी

राज्य

UP विधानसभा में ₹59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, CM योगी बोले - सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी

उत्तर प्रदेश विधानसभा ने बिना चर्चा के ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट पास कर दिया, जिसमें युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए नई योजनाएं शामिल हैं।

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

खेल

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका पहुँचकर अपनी तैयारियां शुरू की। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।