T20 Asia Cup 2025 1st Match: आज से टी-20 एशिया कप 2025 की शुरुआत, पहला मुकाबला अ...

t20-asia-cup-2025-afghanistan-vs-hong-kong-first-match

T20 Asia Cup 2025 1st Match: आज से टी-20 एशिया कप 2025 की शुरुआत, पहला मुकाबला अफगानिस्तान बनाम हॉन्ग कॉन्ग...

t20 asia cup 2025 1st match आज से टी-20 एशिया कप 2025 की शुरुआत पहला मुकाबला अफगानिस्तान बनाम हॉन्ग कॉन्ग

Read More: एशिया कप में कल से आमने सामने होगी 8 टीमें, जानिए भातर-पाक के टॉप प्लेयर्स

9 साल बाद आमने - सामने होंगी टीमें...

हॉन्ग कॉन्ग और अफगानिस्तान दोनों टीमें पूरे 9 साल बाद भिड़ेंगी। आखिरी बार दोनों टीमें 22 फरवरी 2016 को मीरपुर में भिड़ी, जिसमें अफगानिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग को 66 रन से हराया था। इस बार हॉन्ग कॉन्ग पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। आपको बता दें कि, हॉन्ग कॉन्ग टीम ने पहला एशिया कप 2004 में खेला था, तब से अब तक टीम एक भी मैच में जीत दर्ज नहीं कर सकी।

हेड टु हेड रिकॉर्ड...

अब तक दोनों टीमों के बीच 5 T20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से अफगानिस्तान की टीम ने 3 मुकाबले में जीत दर्ज की, जबकि हॉन्ग कॉन्ग ने सिर्फ 2 मैच ही अपने नाम कर पाई। बता दें कि पिछले दोनों मुकाबले अफगानिस्तान ने जीते थे।

प्लेयर टू वॉच..

अफगानिस्तान:

1. इब्राहिम जादरान पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम के टॉप स्कोरर हैं। 5 मैचों में 194 रन (2 अर्धशतक) बना चुके हैं। 2. कप्तान राशिद खान अब तक 7 मैचों में 18 विकेट ले चुके हैं और 6.71 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं। अगर राशिद सिर्फ 3 विकेट टी-20 एशिया कप में ले ले तो वो टॉप विकेट टेकर बन सकते हैं।

हॉन्ग कॉन्ग:

1. ओपनर अंशुमन रथ ने पिछले वर्ल्ड कप के बाद 27 पारियों में 778 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139.92 है, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। 2. कप्तान यासीम मुर्तजा ने 27 मैचों में 40 विकेट झटके हैं। हालांकि, दोनों का प्रदर्शन ज्यादातर छोटी टीमों के खिलाफ रहा है।

दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड...

अफगानिस्तान

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी। रिजर्व खिलाड़ी: वफीउल्लाह ताराखिल, नांग्याल खारोटे, अब्दुल्ला अहमदजई

हॉन्ग कॉन्ग

यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएट्जी, अंशुमन रथ, कल्हान मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान, एहसान खान

कहां देखें लाइव मैच?

भारत में क्रिकेट फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मुकाबले का सीधा प्रसारण देख पाएंगे। इसके अलावा Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर भी मैच स्ट्रीम होंगे। वहीं, Jio Hotstar पर भी क्रिकेट प्रेमी एशिया कप का मज़ा ले सकते हैं।

संबंधित सामग्री

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

खेल

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

Spain secures a knockout stage spot by defeating Uruguay 1-0 in a crucial Group H match, marking Uruguay's early exit from the tournament.

जयपुर में क्लासमेट ने वीडियो के जरिए छात्र को किया ब्लैकमेल

राज्य

जयपुर में क्लासमेट ने वीडियो के जरिए छात्र को किया ब्लैकमेल

In Jaipur, a 10th grader was blackmailed by a classmate with a video of him smoking, leading to the theft of family jewels worth ₹8 lakh.

सरगुजा में आकाशीय बिजली से 13 वर्षीय बच्चे की मौत!

राज्य

सरगुजा में आकाशीय बिजली से 13 वर्षीय बच्चे की मौत!

सरगुजा जिले में मानसून के दौरान कम बारिश हुई। इस बीच, आकाशीय बिजली गिरने से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

छिंदवाड़ा में दिन-दहाड़े बैंक लूटने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

राज्य

छिंदवाड़ा में दिन-दहाड़े बैंक लूटने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

छिंदवाड़ा के परासिया रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में लूट की कोशिश हुई, जिसमें एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार

राज्य

सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में 'सिंहस्थ 2028 का संकल्प' कार्यशाला में भाग लिया, जिसमें कुंभ मेले के प्रबंधन और सुधार पर चर्चा की गई।