SA vs SL Womens WC 2025: साउथ अफ्रीका के सामने ढही श्रीलंका की बैटिंग!

south-africa-vs-sri-lanka-batting-collapse-cricket-news

SA vs SL Womens WC 2025: साउथ अफ्रीका के सामने ढही श्रीलंका की बैटिंग!

sa vs sl womens wc 2025 साउथ अफ्रीका के सामने ढही श्रीलंका की बैटिंग

Pakistan Attack Afghanistan: सीजफायर तोड़कर पाकिस्तान ने किया हमला, अफगानिस्तान में 8 की मौत – 3 खिलाड़ी शामिल!

लौरा वोल्वार्ट और ताजमीन ब्रिट्स की अटूट साझेदारी....

चेज के दौरान साउथ अफ्रीका ने कमाल की शुरुआत की। कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 60 रन और ताजमीन ब्रिट्स ने 55 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 14.5 ओवर में ही जीत दिला दी। दोनों ने 121 रनों की सेंचुरी पार्टनरशिप की और श्रीलंका को कोई मौका नहीं दिया।

मलाबा की शानदार गेंदबाजी, 3 विकेट झटके...

साउथ अफ्रीका की लेफ्ट आर्म स्पिनर नोकुलुलेको मलाबा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। उनकी कसी हुई गेंदबाजी ने श्रीलंका की पारी पर ब्रेक लगाने का काम किया। उनके अलावा गेंदबाजी में मसाबाता क्लास ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और 2 विकेट झटके, जबकि नदिन डी क्लर्क को 1 सफलता मिली। वहीं मारिजान कैप और क्लो ट्रायोन को इस मैच में कोई विकेट नहीं मिल सका, लेकिन उन्होंने रन रोकने में अहम भूमिका निभाई।

श्रीलंका की बल्लेबाजी...

बारिश रुकने के बाद श्रीलंका की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। शुरुआती विकेट गंवाने के बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज लय पकड़ ही नहीं सके। टीम की ओर से केवल विष्मी गुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए, जबकि निलाक्षी डी सिल्वा ने 18 रन का योगदान दिया। कविशा दिलहारी ने 14 रन जोड़े और हर्षिता समरविक्रमा ने 13 रन बनाए, लेकिन कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बना सका। कप्तान चमारी अटापट्टू भी टीम को संभालने में नाकाम रहीं और मात्र 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

साउथ अफ्रीका की लगातार 4वीं जीत...

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम अब पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं श्रीलंका अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई है। उसके 2 मैच बारिश से रद्द हुए हैं और टीम 2 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

वनडे इतिहास में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी...

दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 25 वनडे मैचों में साउथ अफ्रीका ने 16 मैच जीते वहीं  6 में श्रीलंका को जीत मिली। 3 मैच बेनतीजा रहें।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

साउथ अफ्रीका

लौरा वॉलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, एनिरी डेरेकसन, मारिजान कैप, अनेके बोश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, नदिन डी क्लर्क, तुमी सेखुखुने, मसाबाता क्लास और नोन्कुलुलेको मलाबा।

श्रीलंका

चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विश्मी गुणारत्ने, कविशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), माल्की मदारा, सुगंधिका कुमारी, पियूमि वाथसाला बादल्गे और इनोका राणावीरा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।