Shraddha Kapoor Zootopia 2: डिज्नी की फिल्म ‘जूटोपिया 2’ में श्रद्धा कपूर का जलव...

shraddha-kapoor-zootopia-2-hindi-voice-disney-film

Shraddha Kapoor Zootopia 2: डिज्नी की फिल्म ‘जूटोपिया 2’ में श्रद्धा कपूर का जलवा, हिंदी ऑडियंस के लिए खास सरप्राइज...

shraddha kapoor zootopia 2 डिज्नी की फिल्म ‘जूटोपिया 2’ में श्रद्धा कपूर का जलवा हिंदी ऑडियंस के लिए खास सरप्राइज

Bigg Boss 19 Update: सलमान खोलेंगे तान्या की पोल, आज होगा नीलम के साथ इस कंटेस्टेंट का एविक्शन! फिल्म भारत में 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी, जबकि अमेरिका में यह 26 नवंबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

“जूडी हॉप्स मेरी पर्सनैलिटी से काफी मिलती है”- श्रद्धा

फिल्म की हिंदी डबिंग की घोषणा के दौरान श्रद्धा कपूर ने कहा कि उन्हें जूडी हॉप्स का किरदार अपनी ही पर्सनैलिटी के बहुत करीब लगा।

उन्होंने मुस्कराते हुए कहा-

“जूडी हॉप्स का रोल मुझसे काफी मिलता-जुलता है। वो समझदार है, हमेशा पॉजिटिव रहती है और उसका जो हमेशा जोश में रहने वाला स्वभाव है, उससे मैं पूरी तरह जुड़ सकती हूं। जब जरूरत होती है, तो वो सख्त होती है और वक्त आने पर नरम भी। जूडी बनकर काम करना मेरे लिए बहुत मजेदार था।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

"एनिमेटेड किरदार को आवाज देना मजेदार अनुभव" - श्रद्धा

श्रद्धा कपूर ने बताया कि किसी एनिमेटेड कैरेक्टर को आवाज देना उनके लिए एक बिल्कुल नया और रोमांचक अनुभव था। उन्होंने कहा- "किसी एनिमेटेड कैरेक्टर को आवाज देना बिल्कुल अलग और मजेदार एहसास है। बचपन में हम सब कई लोगों की नकल किया करते थे और अब एक मजाकिया और कूल बनी को अपनी आवाज देना बहुत ही मजेदार रहा। मुझे अपनी आवाज को जूडी के मूड के हिसाब से बदलना पड़ता था, जब वह गुस्से में होती है या जब मस्ती कर रही होती है। यह सब एक्सप्लोर करना बहुत अच्छा लगा। इसके लिए आपको सच में उस कैरेक्टर की आवाज बनना पड़ता है।"

इवेंट में दिखाई गई झलक, फैंस हुए एक्साइटेड....

इवेंट के दौरान मीडिया को फिल्म की एक झलक भी दिखाई गई, जिसमें श्रद्धा की आवाज में जूडी हॉप्स के एक्सप्रेशन्स और एनर्जी को दिखाया गया। फैंस ने सोशल मीडिया पर श्रद्धा की परफॉर्मेंस की तारीफ की और फिल्म का बेसब्री से इंतजार जताया।

जूटोपिया 2: डिज्नी की हिट फिल्म का सीक्वल...

‘जूटोपिया 2’ वॉल्ट डिज्नी एनिमेशन स्टूडियो की 2016 की सुपरहिट एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया’ का सीक्वल है। फिल्म को जेरेड बुश और बायरन हॉवर्ड ने डायरेक्ट किया है। पहले पार्ट की तरह इस बार भी कहानी में जानवरों की दुनिया में इंसानों जैसी जिंदादिली और संदेश भरे होंगे।

संबंधित सामग्री

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

राज्य

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को तत्काल मदद प्रदान की और उन्हें अपने काफिले की एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।