सती महारानी मंदिर: जहां सुहागिन महिलाएं मानती हैं इसे अपने सुहाग का सुरक्षा कवच

sati-maharani-mandir-amethi-suhagin-women-durduriya-bhoj

सती महारानी मंदिर: जहां सुहागिन महिलाएं मानती हैं इसे अपने सुहाग का सुरक्षा कवच

 सती महारानी मंदिर जहां सुहागिन महिलाएं मानती हैं इसे अपने सुहाग का सुरक्षा कवच

Sati Maharani Mandir Amethi: अमेठी का सती महारानी मंदिर आस्था और विश्वास का ऐसा केंद्र है जहां दूर-दूर से सुहागिन महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन की मंगल कामना लेकर पहुंचती हैं यहां यह मान्यता पीढ़ियों से चली आ रही है कि सती महारानी अपने भक्तों के सुहाग की रक्षा करती हैं । मन्नत पूरी होने पर महिलाएं परंपरा के अनुसार दुरदुरिया भोज कराती हैं । गुरुवार को मंदिर परिसर में इसी परंपरा की झलक देखने को मिली जब हजारों की संख्या में सुहागिन महिलाएं भोज में शामिल हुईं . पूरा वातावरण श्रद्धा और उल्लास से भरा रहा ।

Sati Maharani Mandir Amethi: इतिहास से निकली आस्था की कहानी

स्थानीय इतिहास में दर्ज एक घटना इस मंदिर की मान्यता की जड़ मानी जाती है । साल 1842 में अमेठी रजवाड़े के राजा विशेश्वर बख्श सिंह का असमय निधन हो गया था । राजा के निधन के बाद उनकी रानी ने अपने पति का शव गोद में लेकर सती होने का संकल्प लिया । कहा जाता है कि सती होने से पहले रानी ने कहा था
अमेठी रजवाड़े में अब कोई रानी विधवा नहीं होगी ।
तभी से यह विश्वास बना कि सती महारानी का आशीर्वाद अमेठी और यहां की महिलाओं पर हमेशा बना रहेगा ।

 डॉ. संजय सिंह से जुड़ा विश्वास

आज भी लोग इस आस्था को जीवित उदाहरणों से जोड़कर देखते हैं अमेठी के वर्तमान राजा डॉ. संजय सिंह का नाम श्रद्धालुओं के बीच अक्सर लिया जाता है साल 1989 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन पर कई गोलियां चली थीं । गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उनकी जान बच गई . इलाज लंदन तक चला लेकिन वे पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटे । इसके बाद वे चार बार सांसद बने । स्थानीय लोगों का मानना है कि यह सब सती महारानी की कृपा से संभव हुआ ।

दुरदुरिया भोज में उमड़ी आस्था

गुरुवार को घाऊघार गांव के पूर्व प्रधान नरेंद्र तिवारी के पुत्र पिंटू तिवारी की मन्नत पूरी होने पर दुरदुरिया भोज का आयोजन किया गया । भोज में हजारों सुहागिन महिलाएं पहुंचीं । नरेंद्र तिवारी ने बताया कि उन्होंने सती महारानी से एक मनोकामना मांगी थी जो पूरी हो गई । उसी के बाद यह भोज कराया गया । भोज के बाद महिलाओं के लिए टिक्की और गोलगप्पों की अलग से व्यवस्था की गई थी जिससे महिलाओं में खासा उत्साह दिखा

संबंधित सामग्री

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पेंशन और गैस सिलेंडर रिफिल की राशि अंतरित की।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

राज्य

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

भोपाल के बड़ा तालाब में राष्ट्रीय सेलिंग चैंपियनशिप-2026 शुरू हो गई है। 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।