Sachin Chandwad Suicide News: एक्टर सचिन चांदवाड़े ने की आत्महत्या, जानिए वजह!

sachin-chandwad-suicide-news-actor-sachin-chandwadye-reason

Sachin Chandwad Suicide News: एक्टर सचिन चांदवाड़े ने की आत्महत्या, जानिए वजह!

sachin chandwad suicide news एक्टर सचिन चांदवाड़े ने की आत्महत्या जानिए वजह

Bigg Boss 19 Reality: क्या बिग बॉस ने तान्या और अमाल को ले लिया है गोद!

25 साल की उम्र में किया सुसाइड...

जानकारी के मुताबिक, सचिन महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पारोला में रहते थे। 23 अक्टूबर को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ पुलिस जांच कर रही है कि आत्महत्या की वजह आखिर क्या है?

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट...

पुलिस जांच में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है कि सचिन ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है। पुलिस उनकी कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है।

सचिन चांदवाड़े के करियर की बात करें तो...

सचिन चांदवाड़े का बैकग्राउंड सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं था, बल्कि वे शिक्षा और करियर दोनों में मजबूत बुनियाद रखते थे। पेशे से वे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, लेकिन दिल में हमेशा एक्टिंग का जुनून पलता था। कॉलेज के दिनों से ही वे थिएटर से जुड़े रहे और कई मराठी नाटकों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sachin Chandwade (@sachin_chandwade)

एक्टिंग के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें जल्द ही मराठी फिल्म ‘संघर्ष मास्टरचा’ में काम करने का मौका दिलाया, जिससे उन्हें स्थानीय फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा और नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'जामताड़ा सीजन 2' में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, सचिन अभी बड़े स्तर पर स्टारडम हासिल नहीं कर पाए थे, लेकिन वे अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार संघर्ष और मेहनत कर रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sachin Chandwade (@sachin_chandwade)

अक्टूबर में कई सितारे खो चुका है बॉलीवुड...

यह महीना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद साबित हुआ है। अक्टूबर में ही कई दिग्गज कलाकार इस दुनिया को छोड़कर चले गए— 1. सतीश शाह 2. असरानी 3. पंकज धीर और अब सचिन चांदवाड़े जैसे युवा कलाकार की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। कम उम्र में उनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या वे मानसिक तनाव में थे? क्या वे निजी समस्याओं से जूझ रहे थे? फिलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान जनता से सीधे संवाद और समस्याओं का निराकरण करेगा। अभियान 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा।

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हरित ऊर्जा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा के नवीन प्रयास शामिल हैं।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।