Badminton World Championship 2025: सिंधु ने मलेशियन खिलाड़ी को हराकर महिला सिंगल...

pv-sindhu-badminton-world-championship-2025-comeback

Badminton World Championship 2025: सिंधु ने मलेशियन खिलाड़ी को हराकर महिला सिंगल्स में दिखाई दमदार वापसी...

badminton world championship 2025 सिंधु ने मलेशियन खिलाड़ी को हराकर महिला सिंगल्स में दिखाई दमदार वापसी

Badminton World Championship 2025: पेरिस के अडीडास एरिना में चल रही BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में भारत ने शानदार शुरुआत की। डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 में मलेशिया की लेत्शाना कारुपथेवान को सीधे गेम में हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया। Read More: Duleep Trophy 2025 Quarter-Final: नॉर्थ और ईस्ट जोन के बीच भिड़ंत शुरू, नॉर्थ ईस्ट ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी…

सिंधु ने दिखाई जबरदस्त वापसी...

पहले गेम में मलेशियन खिलाड़ी 18-13 की बढ़त पर थीं, लेकिन सिंधु ने शानदार वापसी करते हुए 21-19 से पहला गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त बनाई और 21-15 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ सिंधु लगातार दूसरे मैच में विजयी रही और भारत को महिला सिंगल्स में अच्छी उम्मीदें बढ़ाईं।

भारतीय मिक्स्ड डबल्स को भी सफलता...

मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनिषा कृष्टो की भारतीय जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। राउंड ऑफ 32 में उन्होंने आयरलैंड के जोशुआ मैगी और मौया रायन को 21-11, 21-16 से हराया। राउंड ऑफ 16 में इनका मुकाबला हॉन्ग कॉन्ग की जोड़ी तांग चुन मिन और से यिंग सुट से गुरुवार को होगा।

सात्विक-चिराग ने पुरुष डबल्स में बनाई जगह...

पुरुष डबल्स में सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की वर्ल्ड नंबर-9 जोड़ी ने भी राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया। उन्होंने चीनी ताइपे के कुआंग हेंग और यांग पो हान को सीधे गेम में हराया। पहले गेम में 22-20 और दूसरे गेम में 21-13 से जीत दर्ज कर भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया।

मेंस सिंगल्स में भारत की उम्मीदें..

राउंड ऑफ 32 में भारत के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी उम्मीदें जारी हैं। एचएस प्रणय राउंड ऑफ 16 में वर्ल्ड नंबर-2 डेनमार्क के आंद्रेस एंटोंसेन से भिड़ेंगे। पहले राउंड में लक्ष्य सेन को वर्ल्ड नंबर-1 चीनी खिलाड़ी शी यू की के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भारत की इस शानदार शुरुआत ने यह साबित किया है कि सिंधु और भारतीय डबल्स टीम भविष्य के मुकाबलों में पदक की दौड़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आने वाले राउंड में भारतीय खिलाड़ियों की जीत की राह और भी रोमांचक बनेगी।

संबंधित सामग्री

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।