Prabhas Helps Fish Venkat: प्रभास ने दिखाई दरियादिली, ICU में भर्ती कॉमेडियन की ...

prabhas-helps-comedian-in-icu-shows-generosity

Prabhas Helps Fish Venkat: प्रभास ने दिखाई दरियादिली, ICU में भर्ती कॉमेडियन की मदद के लिए आगे आए एक्टर...

prabhas helps fish venkat प्रभास ने दिखाई दरियादिली icu में भर्ती कॉमेडियन की मदद के लिए आगे आए एक्टर

Prabhas Helps Fish Venkat:टॉलीवुड सुपरस्टार और 'बाहुबली' फेम एक्टर प्रभास एक बार फिर अपने दरियादिली की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपने साथी कलाकार और दिग्गज कॉमेडियन फिश वेंकट की गंभीर हालत में मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। ICU में भर्ती फिश वेंकट को तत्काल किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत है और इसके लिए प्रभास ने आर्थिक सहायता की है। Read More: ‘Battle of Galwan’ Poster Release: फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज…

ICU में भर्ती हैं फिश वेंकट...

फिश वेंकट की बेटी श्रावंती ने मीडिया को बताया कि उनके पिता की हालत गंभीर है और वो इस वक्त ICU में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने जल्द से जल्द किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है। इस सर्जरी पर लगभग 50 लाख रुपये का खर्च आएगा।

प्रभास ने दिया मदद का आश्वासन?

सूत्रो के अनुसार, श्रावंती ने कहा कि प्रभास की टीम ने हमसे संपर्क किया और खर्च उठाने का वादा किया। प्रभास के असिस्टेंट ने कहा कि जैसे ही डोनर मिल जाए और ट्रांसप्लांट की तारीख तय हो, वो ट्रांसप्लांट का पूरा खर्च उठाएंगे। हालांकि, अब तक कोई किडनी डोनर नहीं मिला है, और परिवार इसी की तलाश में जुटा हुआ है। उन्होंने भावुक होकर कहा – “पापा की हालत बिगड़ती जा रही है, लेकिन परिवार में कोई भी उनकी बॉडी से मैच नहीं कर रहा। हमें किसी डोनर की तुरंत जरूरत है।”

श्रावंती की टॉलीवुड स्टार्स से अपील...

श्रावंती ने टॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों से भी मदद की अपील की। उन्होंने कहा –
"मेरे पापा ने चिरंजीवी, पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर जैसे सुपरस्टार्स के साथ कई फिल्मों में काम किया है। अब जब उन्हें सबसे ज्यादा ज़रूरत है, कोई उनकी परवाह नहीं कर रहा। मैं सभी से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि पापा के लिए डोनर ढूंढने और मदद करने में हमारा साथ दें।”

तेलंगाना बोली के कारण मिला था 'फिश' नाम...

फिश वेंकट टॉलीवुड के एक जाने-माने कॉमेडियन और कैरेक्टर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने फिल्मों में कॉमिक और विलेन दोनों रोल्स निभाए हैं। अपनी अलग बोली, खासतौर पर तेलंगाना एक्सेंट के कारण उन्हें ‘फिश’ उपनाम मिला। वे 'बनी', 'धी', 'अधूर्स', जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं और इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा रहे हैं।

फैंस कर रहे प्रभास की तारीफ...

प्रभास के इस मानवीय कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। फैंस का कहना है कि एक सच्चा हीरो वही होता है, जो पर्दे के बाहर भी लोगों की मदद के लिए खड़ा हो।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।