'Battle of Galwan' Poster Release: फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज...

battle-of-galwan-movie-motion-poster-release

'Battle of Galwan' Poster Release: फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज...

battle of galwan  poster release फिल्म बैटल ऑफ गलवान का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

‘Metro In Dino’ Review: 4 शहर, 5 कहानियां और रिश्तों की उलझने..जानिए फिल्म की कहानी और रिव्यू… खून से सना चेहरा, बड़ी मूंछें और बैकग्राउंड में बर्फ से ढके पहाड़—इस लुक ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित...

यह फिल्म 15 जून 2020 को लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई मुठभेड़ पर आधारित है। यह युद्ध बिना किसी गोली के 15,000 फीट की ऊंचाई पर हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार इस संघर्ष में चीन के 43 सैनिक मारे गए, जबकि भारत की तरफ से कर्नल बी. संतोष बाबू समेत 20 जवान शहीद हुए थे। यह फिल्म इसी दर्दनाक और बहादुरी से भरी घटना को पर्दे पर उतारेगी।

सलमान निभाएंगे कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार...

फिल्म में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जो गलवान घाटी की मुठभेड़ में शहीद हुए थे। यह रोल सलमान के करियर का एक सख्त और देशभक्ति से भरपूर किरदार माना जा रहा है। फिल्म में उनके अपोजिट चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी, जबकि डारेक्टर अपूर्व लाखिया करेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान फिल्म्स कर रही है प्रोडक्शन...

‘बैटल ऑफ गलवान’ को सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म का संगीत मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया द्वारा तैयार किया जा रहा है। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें कई नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे।

फैंस ने दिए शानदार रिएक्शन...

मोशन पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। एक ने लिखा कि- ब्लॉकबस्टर लोड हो रहा है ??? जय हिंद ,भाईजान ❤️ वापस आ गए हैं ?। एक ने लिखा कि- "Thunder on the way ?? can’t wait see BhaiJaan Back In theatre ??',एक ने लिखा कि- 'क्या लुक है भाईजान' किसी ने सलमान के लुक को "अब तक का सबसे इंटेंस अवतार" बताया तो किसी ने लिखा, “टाइगर लौट आया है।” कई फैंस का कहना है कि इस फिल्म से सलमान की जबरदस्त वापसी होगी।

क्या ‘बैटल ऑफ गलवान’ बनेगी सलमान का कमबैक हिट?

सलमान खान के फैंस को इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं। साल 2017 में आई 'टाइगर जिंदा है' के बाद सलमान को कोई बड़ी हिट नहीं मिली है। 'राधे', 'किसी का भाई किसी की जान' जैसी फिल्मों को दर्शकों का वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब देखना होगा कि क्या ‘बैटल ऑफ गलवान’ सलमान के करियर को फिर से ऊंचाई पर ले जा पाएगी।

संबंधित सामग्री

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

मनोरंजन

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

कटरीना कैफ ने विश्व भ्रमण के बाद बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, आज वह एक सफल अभिनेत्री और ब्रांड मालकिन हैं।

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।