MP Intelligence: MP की सुरक्षा पर खतरा ? IG इंटेलिजेंस का मोबाइल अब तक लापता

mp-intelligence

MP Intelligence: MP की सुरक्षा पर खतरा ? IG इंटेलिजेंस का मोबाइल अब तक लापता

mp intelligence mp की सुरक्षा पर खतरा  ig इंटेलिजेंस का मोबाइल अब तक लापता

MP Intelligence: भोपाल। मध्य प्रदेश में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। इंटेलिजेंस के आईजी डॉ. आशीष का मोबाइल चोरी हुए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक उसे बरामद नहीं कर पाई है। यह मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि मोबाइल में स्टेट सिक्योरिटी, नक्सल ऑपरेशन और अन्य संवेदनशील जानकारियां मौजूद हो सकती हैं, जो राज्य की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं। [caption id="attachment_107047" align="alignnone" width="300"]MP Intelligence MP Intelligence[/caption]

MP Intelligence: मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए

यह वारदात मंगलवार रात राजधानी भोपाल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले चार इमली क्षेत्र में हुई। आईजी डॉ. आशीष अपनी पत्नी के साथ टहलने निकले थे, तभी कोलार रेस्ट हाउस के पास बाइक सवार दो से तीन बदमाशों ने अचानक पीछे से हमला कर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।

MP Intelligence:अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है

घटना के बाद पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें तीन संदिग्ध बाइक सवार दिखे। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन किसी के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला, जिससे सभी को छोड़ दिया गया। पुलिस ने क्षेत्र के पुराने अपराधियों से भी पूछताछ की, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

MP Intelligence: सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हो सकता

यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है। एक ओर जहां यह इलाका वीआईपी जोन के तौर पर जाना जाता है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लूट की घटना का होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। डॉ. आशीष राज्य इंटेलिजेंस के प्रमुख हैं और नक्सल से लेकर आतंकवाद तक के कई संवेदनशील मामलों में कार्यरत रहे हैं। ऐसे में उनका मोबाइल किसी भी तरह से असामाजिक तत्वों के हाथ लगना राज्य की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हो सकता है।

MP Intelligence:मजबूती को भी कटघरे में ला खड़ा किया है

मोबाइल की बरामदगी पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई है। अब तक कोई ठोस सुराग न मिलने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना ने न सिर्फ व्यक्तिगत सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, बल्कि राज्य के इंटेलिजेंस सिस्टम की मजबूती को भी कटघरे में ला खड़ा किया है।

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।