बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार

major-isi-backed-terror-plot-foiled-8-suspects-arrested-tamil-nadu-west-bengal

बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार

बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश  तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार

terror plot Tamil Nadu: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। बीते 10 दिनों में दिल्ली और कोलकाता के कई इलाकों में “फ्री कश्मीर” और “कश्मीर में जनसंहार बंद करो” जैसे पोस्टर लगाने की घटना के बाद शुरू हुई जांच अब एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क तक पहुंच गई है। इस पूरे ऑपरेशन में अब तक 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें 6 तमिलनाडु से और 2 पश्चिम बंगाल से अरेस्ट किए गए। 

आतंकी हमले की साजिश

पुलिस के मुताबिक सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के इशारे पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। संदिग्धों में 1 बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। इनके पास से 12 से ज्यादा फोन और 16 से ज्यादा सिम कार्ड बरामद हुए। तमिलनाडु के तिरुप्पुर से जिन 6 लोगों की हिरासत में लिया गया। जिनकी पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल हैं।

फर्जी आधार कार्ड का सहारा

इन आतंकियों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट की थीं। 3 आरोपियों को उथुकुली, 3 को पल्लादम और 1 आरोपी तिरुमुरुगनपोंडी से पकड़ा गया। ये सभी फर्जी आधार कार्ड के जरिए तिरुप्पुर में गारमेंट इंडस्ड्री में काम कर रहे थे।

terror plot Tamil Nadu: तमिलनाडु की रेकी 

दिल्ली पुलिस के अनुसार तमिलनाडु से गिरफ्तार 6 संदिग्धों पर आतंकियों की मदद के लिए शहरों की रेकी का आरोपी है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाने में भी शामिल होने का शक है। सभी को ट्रेन से दिल्ली लाया जा रहा है। बता दे कि एक दिन पहले ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर टेरर अटैक को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके बाद दिल्ली में लाल किला, चांदनी चौक में सुरक्षा बढ़ाई गई।

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर हर स्थिति पर नजर रख रही हैं। संवेदनशील इलाकों में CCTV से निगरानी रखी जा रही है। वाहनों की जांच और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है। साथ ही बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और क्विक रिएक्शन टीमें भी तैनात हैं।

 

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी के 7 महीने में पंजाब के 70 दौरे पर हुड्डा का तंज, बोले- हरियाणा को फुलटाइम CM चाहिए

राज्य

हरियाणा CM सैनी के 7 महीने में पंजाब के 70 दौरे पर हुड्डा का तंज, बोले- हरियाणा को फुलटाइम CM चाहिए

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के बार-बार पंजाब दौरे पर कांग्रेस और AAP ने सवाल उठाए हैं, भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कड़ी आलोचना की है।

जालंधर में डबल मर्डर से फैली सनसनी, बेटे ने पिता और पत्नी को उतारा मौत के घाट; आरोपी फरार

राज्य

जालंधर में डबल मर्डर से फैली सनसनी, बेटे ने पिता और पत्नी को उतारा मौत के घाट; आरोपी फरार

जालंधर में एक घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने अपने पिता और पत्नी की हत्या कर दी। बच्चों ने स्कूल से लौटकर शव देखे।

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: NH-30 पर ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की महिला बाइकर की मौत

राज्य

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: NH-30 पर ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की महिला बाइकर की मौत

छत्तीसगढ़ में बाइक दुर्घटना में मुंबई की बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई। वह बस्तर की ओर जा रही थी जब उनकी बाइक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

कर्नाटक में गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने 1 साल के लिए लगाई रोक

देश-विदेश

कर्नाटक में गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने 1 साल के लिए लगाई रोक

कर्नाटक सरकार ने जनहित में तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर एक साल के लिए रोक लगाने का फैसला किया है।

बिग बॉस में मचेगा घमासान, कंटेस्टेंट्स को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवन दान, सलमान बोले- तथास्तु

मनोरंजन

बिग बॉस में मचेगा घमासान, कंटेस्टेंट्स को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवन दान, सलमान बोले- तथास्तु

बिग बॉस के 20वें सीजन में सलमान खान ने एक नया ट्विस्ट पेश किया है, जहां कंटेस्टेंट्स को दो बार जीवनदान मिलेगा, जिससे शो में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी.