शुभमन की शानदार पारी और रबाडा की धमाकेदार गेंदबाजी ने GT को दिलाई तीसरी जीत!

kkr-vs-gt-ipl-2026-result-gt-win-match

शुभमन की शानदार पारी और रबाडा की धमाकेदार गेंदबाजी ने GT को दिलाई तीसरी जीत!

शुभमन की शानदार पारी और रबाडा की धमाकेदार गेंदबाजी ने gt को दिलाई तीसरी जीत

KKR vs GT IPL 2026 Result: IPL 2026 के 25वें मुकाबले मेंगुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। यह मैच गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें KKR ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और पहले बैटिंग करते हुए, 20 ओवर में 180 रन बनाकर सिमट गई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रन बनाकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

गिल ने ठोकी फिफ्टी बनाई

टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टीम से सई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल तो सुदर्शन तो 16 गेंद में 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन शुभमन डटे रहें साई सुदर्शन के साथ 31 गेंद में 57 रन की ओपनिंग साझेदारी की। वहीं जोश बटलर के साथ 38 रन की साझेदारी और सुंदर के साथ 46 रन रन की साझेदारी की। और फिर गिल 50 गेंद में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 86 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए।

टीम से गिल के अलावा, साई सुदर्शन ने 22 रन, बटलर ने 25 रन, ग्लेन फ्लिप्स ने 19 रन और सुंदर ने 13 रन बनाकर आउट हो गए।

KKR की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट झटके। वहीं वैभव अरोरा और रमनदीप को 1-1 विकेट मिले।

KKR की पारी

पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से टिम साइफर्ट और अजिंक्य रहाणे लेकिन कुछ खास नहीं खेले। टिम 19 रन बनाकर और कप्तान बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वही टीम से रोवमन पॉवेल ने 27 रन बनाकर आउट हो गए। कैमरन ग्रीन ने शानदार पारी खेलते हुए 55 गेंद में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 79 रन बनाए। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इनके अलावा पूरी टीम में कोई 20 रन का स्कोर भी पार नहीं कर सका। और टीम 20 ओवर में 180 रन बनाकर बिखर गई।

GT की ओर से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट चटकाएं। मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा को 2-2 विकेट मिले। प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान को 1-1 विकेट लिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग

गुजरात टाइटंस

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- शाहरुख खान।

कोलकाता नाइट राइडर्स

टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- वरुण चक्रवर्ती।

Also Read- Dhoni IPL Return Soon: इम्पैक्ट प्लेयर बनकर धोनी कर सकते हैं IPL में वापसी!

संबंधित सामग्री

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

सनातन

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

16 July 2026 Rashifal: जानें 16 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, व्यापार, नौकरी, प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन, शिक्षा और आर्थिक स्थिति का सटीक राशिफल।

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।