Dhoni IPL Return Soon: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले हफ्ते तक टीम में वापसी कर सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, उनकी चोट में तेजी से सुधार हो रहा है और वह बड़े मुकाबले के लिए तैयार हो सकते हैं।
चोट की वजह से बाहर हैं धोनी
IPL शुरू होने से ठीक एक हफ्ते पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी के पिंडली में खिंचाव आ गया था। इसी वजह से वह टूर्नामेंट के शुरुआती 3 हफ्तों में नहीं खेल सके। लेकिन अब उनके वापसी की चर्चा जोरो पर है।

कहा जा रहा है कि, 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में या फिर 26 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले मैचों से माही टीम में वापसी कर सकते है।
SRH के खिलाफ नहीं खेलेंगे माही
चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ है। टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि इस मैच में धोनी प्लेइंग इलेवन में नहीं होंगे। उनकी पूरी फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी।
CSK के सूत्रों ने कहा कि-‘धोनी अभी रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। हम उनकी फिटनेस के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहते, इसलिए उन्हें पूरी तरह फिट होने का समय दिया जा रहा है।’
नेट्स में जोरदार प्रैक्टिस
महेंद्र सिंह धोनी भले ही मैच नहीं खेल रहे हों, लेकिन नेट प्रैक्टिस में लगातार प्रैक्टिस कर रहें हैं। हाल ही में उन्होंने लंबी बल्लेबाजी की और खासतौर पर ‘रेंज हिटिंग’ पर फोकस किया। पुराने अंदाज में लंबे छक्के जड़ते नजर आए, जिससे लग रहा है कि उनकी लय पूरी तरह वापस आ चुकी है।

इम्पैक्ट प्लेयर बन सकते हैं माही
वापसी के बाद धोनी की भूमिका को लेकर चर्चा तेज है। फिलहाल संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में टीम धोनी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतार सकती है, ताकि उन्हें विकेटकीपिंग और दौड़ने का अतिरिक्त बोझ न पड़े और उनकी पावर हिटिंग का फायदा टीम को मिल सके।
IPL 2026 में CSK का हाल
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में अब तक 5 मैच खेल चुकी है, जिसमें से 2 में जीत मिली। वहीं 3 में करारी हार का सामना करना पड़ा। पॉइंट टेबल पर टीम 8वें स्थान पर है।
Also Read- GT Vs KKR IPL 2026: क्या KKR गुजरात को हराकर दर्ज कर पाएगी सीजन की पहली जीत?
