King Title Reveal: शाहरुख खान का डार्क और इंटेंस लुक हुआ वायरल!

king-title-reveal-shah-rukh-khan-dark-intense-look-viral

King Title Reveal: शाहरुख खान का डार्क और इंटेंस लुक हुआ वायरल!

king title reveal शाहरुख खान का डार्क और इंटेंस लुक हुआ वायरल

Dharmendra Health Update: फिटनेस के लिए मशहूर धर्मेंद्र हुए बीमार, ICU में भर्ती! जिसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

king का टाइटल रिवील...

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सिद्धार्थ आनंद ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म ‘King’ का ग्रैंड टाइटल रिवील किया है। इसी के साथ उन्होंने शाहरुख खान का दमदार फर्स्ट लुक भी शेयर किया।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया —

'100 देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम- किंग। किंग टाइटल रिवील। ये शो टाइम है। 2026 में सिनेमाघरों में।'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Siddharth Anand (@s1danand)

इस वीडियो में शाहरुख खान का इंटेंस और डार्क अवतार देखकर फैंस झूम उठे हैं। कुछ ही मिनटों में यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और #KingSRK ट्रेंड करने लगा।

वीडियो की शुरुआती डायलॉग...

"कितने खून किए, याद नहीं। अच्छे लोग थे या बुरे, कभी पूछा नहीं। बस उनकी आंखों में एहसास था कि ये उनकी आखिरी सांस है और मैं उसकी वजह। हजार जुर्म, 100 देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम। डर नहीं दहशत हूं। इट्स शो टाइम।"

इंटरनेट पर मचा बवाल...

फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ ही सोशल मीडिया पर #KingSRK ट्रेंड करने लगा है। सिद्धार्थ आनंद पिछले कई दिनों से रहस्यमय ट्वीट्स करके फैंस की उत्सुकता बढ़ा रहे थे — पहले “टिक टॉक टिक टॉक”, फिर “Remember”, “There is”, “Only”, और “One” जैसे कैप्शन ने फैंस को गेसिंग गेम में डाल दिया था। अब आखिरकार शाहरुख के जन्मदिन पर इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया है।

शाहरुख ने पहले ही दिया था हिंट...

कुछ दिन पहले एक फैन ने जब शाहरुख से पूछा — “‘King’ की झलक कब दिखेगी?” तो शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में सिद्धार्थ आनंद को टैग करते हुए लिखा था — “@justSidAnand कुछ दिखा दो आखिर! फैंस और मैं दोनों थक गए हैं गेसिंग गेम खेलते-खेलते…” उनके इस ट्वीट के बाद ही फैंस को अंदाजा हो गया था कि बड़ा सरप्राइज आने वाला है।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट...

‘King’ एक स्टाइलिश एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान एक किलर असैसिन के किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस बार SRK का रोल अब तक के सबसे डार्क और पावरफुल अवतार में से एक होगा।

फिल्म में शामिल हैं बॉलीवुड के कई बड़े नाम:-

दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अर्शद वारसी, जयदीप अहलावत, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल और अभय वर्मा।  

संबंधित सामग्री

हिमाचल सरकार का प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष जोर

राज्य

हिमाचल सरकार का प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष जोर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कृषि विभाग को प्राकृतिक कृषि के विस्तार और बाजार उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए।

पंजाब में भी भाजपा सरकार बनने का दावा; CM नायब सैनी ने गिनाईं विकास योजनाएं

राज्य

पंजाब में भी भाजपा सरकार बनने का दावा; CM नायब सैनी ने गिनाईं विकास योजनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य ने पिछले 12 वर्षों में तेजी से विकास किया है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इटावा में पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते करवाई पति की हत्या, प्रेमी ने गला घोंटा; दो आरोपी गिरफ्तार

जुर्म गाथा

इटावा में पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते करवाई पति की हत्या, प्रेमी ने गला घोंटा; दो आरोपी गिरफ्तार

इटावा जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथियों की मदद से अपने पति की हत्या करवाई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और खोज जारी है।

सीएम डॉ. यादव ने किया 2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का शिलान्यास, जानें क्या-क्या होगा फायदा?

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया 2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का शिलान्यास, जानें क्या-क्या होगा फायदा?

मध्यप्रदेश शिवपुरी में अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस प्लांट का शिलान्यास हुआ, 2500 करोड़ की लागत से बनेगा यह प्लांट, 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार।

क्या झारखंड अब देश का अगला AI और IT हब बनने की तैयारी कर रहा है?

राज्य

क्या झारखंड अब देश का अगला AI और IT हब बनने की तैयारी कर रहा है?

झारखंड सरकार डिजिटल और AI नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियाँ और आईटी पार्क योजनाएँ प्रस्तुत करेगी, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।