Katni industrialist Ajay Ghai suicide: कटनी के उद्योगपति अजय गेई ने की आत्महत्या...

katni-industrialist-ajay-ghai-suicide-news

Katni industrialist Ajay Ghai suicide: कटनी के उद्योगपति अजय गेई ने की आत्महत्या, रिवॉल्वर से सिर में मारी गोली

katni industrialist ajay ghai suicide कटनी के उद्योगपति अजय गेई ने की आत्महत्या रिवॉल्वर से सिर में मारी गोली

रेस्ट हाउस में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी:katni industrialist ajay ghai suicide news

katni industrialist ajay ghai suicide news: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में उद्योग जगत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शहर के नामचीन उद्योगपति अजय गेई ने बीती रात माधवनगर स्थित अपने रेस्ट हाउस में आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार यह घटना रात लगभग डेढ़ बजे की है।

परिवार को देर से लगी भनक, नहीं सुनाई दी गोली की आवाज

घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन रेस्ट हाउस मुख्य बंगले से थोड़ी दूरी पर होने के कारण किसी को गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। काफी देर तक अजय बाहर नहीं दिखे तो परिजनों ने तलाश शुरू की और रेस्ट हाउस में उनका शव मिला। इसके बाद माधवनगर पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

पारिवारिक तनाव बना वजह, पहले भी हुई थी कहासुनी

कटनी के पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अजय गेई ने अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से आत्महत्या की है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वे पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रहे थे। घटना से कुछ समय पहले भी उनके और घर के अन्य सदस्यों के बीच कहासुनी हुई थी।

छोटा भाई मनीष गेई था नागपुर में

घटना के वक्त अजय गेई का छोटा भाई और व्यवसायी मनीष गेई घर पर मौजूद नहीं था। मनीष ने जानकारी दी कि वे व्यावसायिक कार्य से नागपुर गए थे। जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली, वे तुरंत कटनी लौटने के लिए रवाना हो गए।

शहर में शोक की लहर, सामाजिक क्षेत्र भी स्तब्ध

Katni industrialist Ajay Ghai suicide: अजय गेई की आत्महत्या की खबर जैसे ही सुबह शहर में फैली, पूरे उद्योग और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे एक प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिवार से ताल्लुक रखते थे और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय थे। उनकी असमय और दुखद मौत से शहरवासी स्तब्ध हैं। पुलिस फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

Watch Now :- भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है..

Read More :- Pitra Dosh Nivaran in Sawan 2025: सावन में करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा!

संबंधित सामग्री

साबूदाना के स्वास्थ्य लाभ, पाचन से लेकर ऊर्जा तक फायदेमंद

लाइफ स्टाइल

साबूदाना के स्वास्थ्य लाभ, पाचन से लेकर ऊर्जा तक फायदेमंद

साबूदाना एक हल्का और पौष्टिक विकल्प है, जो पाचन, ऊर्जा प्रदान करने, हड्डियों को मजबूती देने और गर्भवती महिलाओं के पोषण में मदद करता है।

MP Laptop Yojana में बड़ा बदलाव: पहली बार में 75% लाने वालो को ही मिलेगा लैपटॉप

मध्य प्रदेश

MP Laptop Yojana में बड़ा बदलाव: पहली बार में 75% लाने वालो को ही मिलेगा लैपटॉप

मध्यप्रदेश लैपटॉप योजना में नया नियम लागू। अब केवल पहली बार में 75% अंक लाने वाले छात्रों को ही मिलेगा लाभ, दूसरी परीक्षा वालों को बाहर किया गया।

इस एक्ट्रेस ने पहले ही कर दी थी थलापति विजय की

मनोरंजन

इस एक्ट्रेस ने पहले ही कर दी थी थलापति विजय की 'विजय' की भविष्यवाणी

Famous South Indian actor Thalapathy Vijay has won a significant number of seats in the Tamil Nadu elections, predicted earlier by actress Pooja Hegde.

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में चेतावनी जारी

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में चेतावनी जारी

मध्य प्रदेश के 28 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आंधी की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा तक रहने की संभावना है।

Palash Muchhal Fraud Case: स्मृति मंधाना की दोस्त ने पलाश मुछाल पर कराया FIR दर्ज

मनोरंजन

Palash Muchhal Fraud Case: स्मृति मंधाना की दोस्त ने पलाश मुछाल पर कराया FIR दर्ज

Music composer Palash Muchhal faces fraud charges and caste-based insults filed by cricketer Smriti Mandhana's friend, Vijayan Mane.